- Home
- छत्तीसगढ़
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
वन मंत्री ने नवनिर्मित वन मंदिर वाटिका का किया लोकार्पणरायपुर : वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दंतेवाड़ा में वन मंदिर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकृति और संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति में वनों के आध्यात्मिक एवं पर्यार्वणीय को महत्व को प्रमुखता दी गई है। वर्तमान में जबकि आज ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन पर पूरी दुनिया में विचार मंथन चल रहा है।उसे देखते हुए वन मंदिर की अवधारणा सराहनीय है। वनांचल में निवासरत वनवासी बंधु पीढ़ियों से वनों की रक्षा एवं उसकी संरक्षण के लिए समर्पित रहे हैं। यहां के जनजीवन का मुख्य आधार वन सम्पदा ही रही है। इसे देखते हुए वन विभाग की यह पहल जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रंशसनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस वन मंदिर वाटिका में अन्य प्रजाति के पेड़ पौधे लगाकर इसे समृद्ध बनाए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वृक्षारोपण के तहत ’’एक पेड़ मां के नाम’’ का संदेश देकर पूरे देश में वृक्षारोपण के महत्व का अलख जगा चुके है।
उल्लेखनीय है कि वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वाधान में बनाये गए वन मंदिर वाटिका में प्रकृति एवं संस्कृति के अनुठे संगम को चरितार्थ किया है। वाटिका में प्रवेश करते ही पर्यावरणीय और प्राकृतिक संरक्षण को दर्शाते हुए यहां भारतीय सांस्कृतिक के अनुरूप राशि-ग्रह-नक्षत्र के पौधे, बीमारियों के प्राकृतिक उपचार के लिए योग और औषधि युक्त पौधे की जानकारी देते हुए साइन बोर्ड लगाये गए है। साथ ही क्षेत्र में पाये जाने वाले वन्य पशु पक्षियों एवं तितलियों जैसे जीव-जंतुओं की भी जानकारी दी गई है।इसके अलावा भगवान श्रीराम के जीवनवृत्त और वनवास काल का भी चित्राकंन वन मंदिर में किया गया है। साथ ही ‘‘रॉक गार्डन‘‘ के तहत इंद्रावती नदी के पत्थर और एनएमडीसी के लौह पत्थरों से भी वाटिका की साज-सज्जा की गयी है। करीब 18 एकड़ में तैयार हुए इस वन मंदिर में 7 थीम के तहत काम हुए हैं। यहां राशि, ग्रह नक्षत्र के पौधे,बीमारियों के इलाज के लिए योग और औषधि (हर्बल पौधे) की जानकारी, सप्तऋषि और पंचवटी वन भी निर्मित किये गए है। अधिकारियों ने बताया कि लगभग साढ़े 4 करोड़ रुपए की लागत से बना यह संभाग का पहला वन मंदिर है। जहां शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी मिल पाएगी। इसके निर्माण के लिए अब तक करीब खर्च किए गए हैं।
इस दौरान वन मंत्री श्री कश्यप ने वन मंदिर का भ्रमण कर स्कूली बच्चों से मुलाकात कर बच्चों से पढ़ाई, उनके पसंदीदा विषयों और स्कूल के अनुभवों को साझा किया। साथ ही उन्होंने नवनिर्मित वन मंदिर वाटिका के महत्व और इतिहास पर उनके विचार जाने। उन्होंने बच्चों को वन मंदिर वाटिका में रोपे गए धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व के पेड़-पौधों बारे में जानकारी दी उनसे प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक रहने को कहा। इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने वन मंदिर में आम के पौधे का रोपण किया और अधिकारियों को वन मंदिर को और समृद्ध करने के लिए अन्य प्रकार के पौधों का रोपण भी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक श्री चौतराम अटामी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य श्री रामूराम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं मुख्य वन संरक्षक श्री आर.सी. दुग्गा, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, डीएफओ श्री सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सूरजपुर : जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों का प्रवर्गवार आरक्षण तथा लाट निकालकर महिला आरक्षण की कार्यवाही 17 दिसंबर को जिला पंचायत सभा कक्ष सूरजपुर में, 11 बजे से तथा सरपंच एवं ग्राम पंचायतों के वार्डों का प्रवर्ग वार आरक्षण की कार्यवाही 18 व 19 दिसंबर को, संबंधित जनपद पंचायत के सभा कक्ष में 11 बजे से आयोजित होना है। छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम अनुसार कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, विकास खंड कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय एवं ग्राम पंचायत में चस्पा करने हेतु विहित अधिकारी के हस्ताक्षर से प्रकाशित किया गया है । -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रजिस्ट्रीकरण चिन्ह लगाया जाना अनिवार्यरायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में दिनांक 01 अप्रेल 2019 के पूर्व पंजीकृत वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह (एचएसआरपी) योजना प्रारंभ हुई हैं। माननीय सर्वाेच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा (एचएसआरपी) के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों, केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 एवं केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989 के प्रावधानों, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के परिपालन में छत्तीसगढ़ राज्य में दिनाक 01 अप्रेल 2019 के पूर्व पंजीकृत प्रत्येक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह (एचएसआरपी) लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। जिसे लागू कर प्रक्रिया प्रारंभ किया जा चुका है।
अब वाहन स्वामी विभागीय वेबसाइट cgtransport.gov.in के माध्यम से सीधे आवेदन कर सकते है। इस संबंध में विभाग द्वारा दो वेंडर क्रमशः मेसस रीयल मेजॉन इंडिया लिमिटेड एवं मेसस रॉस्मेर्टा सेफ्टी सिस्टम्स लिमिटेड को निर्धारित दर पर एचएसआरपी लगाने के लिए अधिकृत किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के सभी परिवहन कार्यालयों को जोन अनुसार वर्गीकृत किया गया है जहां हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह लगाने की कार्यवाही की जायेगी।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह काम निर्धारित दर अनुसार मोटर वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण प्लेट लगाने की कार्यवाही का भुगतान केवल डिजिटल मोड के माध्यम से किए जाएंगे आटोमोबाइल डीलरों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में 01 अप्रेल 2019 के पूर्व पंजीकृत मोटरवाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह (आवश्यक तीत्तरी पंजीकरण प्लेट सहित) प्रत्येक इंस्टालेशन हेतु एक सौ रूपए अतिरिक्त चार्ज के साथ लगाया जावेगा। घर पहुंच सेवा हेतु अतिरक्त राशि देय होगा । -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने साझा की सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियांसुशासन ही हमारा ध्येय - मंत्री श्री बघेलमहासमुंद : राज्य सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम अंतर्गत जिले में प्रेस वार्ता का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य सरकार के पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति श्री संदीप दीवान, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह मौजूद थे।प्रेस वार्ता के दौरान खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने राज्य में पिछले एक वर्ष में हुए विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने वादों को पूरा करते हुए जनहित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है। सबसे पहले 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए गए। यह सरकार पर जनता के भरोसे की बहाली का सबसे पहला कदम है। सुशासन दिवस पर 13 लाख किसानों को दो साल के बकाया धान की बोनस राशि दी। 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की।
लाख उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं वितरण प्रणाली में सुधार करते हुए गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क चावल और अन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराए गए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डिजिटलाइजेशन से पारदर्शिता और लाभार्थियों की सुविधा में सुधार हुआ है। 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजन की अब तक 10 किश्तों में 6 हजार 530 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है।प्रदेश के श्रद्धालुओं के श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम श्रीराम लला दर्शन येजना के तहत अब तक 20 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन का लाभ मिल चुका है। तेंदपत्ता संग्रहण की राशि 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रूपए की गई है। जनजातीय गौरव दिवस के दिन मुख्यमंत्री ने राज्य के बैगा, गुनिया, सिरहा आदि को पांच-पांच हजार रुपए सम्मान निधि देने की घोषणा की है।
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जिले के विकास में तेज गति से कार्य हुए हैं और आने वाले समय में हम विकास की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। उन्होंने मीडिया कर्मियों और जिलेवासियों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ लें और विकास कार्यों में सहयोग दें। प्रेस वार्ता के अंत में मंत्री श्री बघेल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। जनादेश परब कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गण उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए आज दूसरे दिन अम्बेडकर चौक महासमुंद में जनसम्पर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी लगाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, आमजन, महिलाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और कार्यक्रमों की तस्वीरें और जानकारी प्रदर्शित की गई हैं।इसमें प्रमुख योजनाओं में पीएम जनमन के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के हितग्राहियों को दी जाने वाली सेवाएं, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, महिला सशक्तिकरण, कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के आत्मविश्वास में वृद्धि, और ग्रामीण विकास और आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी परियोजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया गया है। जनता के बीच सरकार की पारदर्शिता और उपलब्धियों को प्रदशर्नी के माध्यम से साझा करने के इस प्रयास को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन एवं अन्य प्रचार सामग्रियों का भी निःशुल्क वितरण किया गया।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों ने सरकार के प्रयासों की सराहना की। ग्राम भोरिंग के श्री गौरव दीवान, तुमगांव के छबि निषाद ने कहा कि मनरेगा के तहत ग्रामीण इलाकों में भी कार्य मिला है। गौरव दीवान ने कहा कि पीएम जनमन और जनजाति गौरव को ऊंचा उठाने के लिए सरकार बेहतर कार्य कर रही है। वहीं शहर के सावंत यादव, हीरा बाई और गोलू ने सरकार की योजनाओं को कारगार बताया। हीरा बाई ने कहा कि वे महतारी वंदन योजना की हितग्राही है और उन्हें हर माह राशि प्राप्त हो रही है। इससे वे बहुत खुश है। गोलू ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जनसम्पर्क विभाग द्वारा बेहतर तरीके से पहुंचाई जा रही है। यह प्रदर्शनी उन्हें सरकार की योजनाओं और उनके लाभों को बेहतर तरीके से समझने का अवसर प्रदान करती है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जनसंपर्क विभाग की फ़ोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकनकोरिया : भरतपुर-सोनहत की विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर राज्य की उपलब्धियों और विकास योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन और विकास के क्षेत्र में मिली सफलताओं को रेखांकित किया। विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए प्रशासन को पारदर्शी और तकनीक-आधारित बनाया है। सुशासन सुनिश्चित करने के लिए "सुशासन एवं अभिसरण" विभाग का गठन किया गया है। नागरिक सेवाओं को डिजिटल माध्यम से सुलभ बनाने पर जोर दिया गया है।
विधायक ने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को अब तक 6530 करोड़ रुपये का लाभ दिया गया है। विधायक ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास निर्माण की स्वीकृति दी है। राज्य के 68 लाख गरीब परिवारों को पांच साल तक मुफ्त राशन दिया जा रहा है। युवाओं के लिए रोजगारपरक नई उद्योग नीति लागू की गई है, जिसमें स्वरोजगार और लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि तेन्दूपत्ता संग्रहण की दर 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपए मानक बोरा की गई है। जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से समाज की पहचान को नया आयाम दिया गया है। श्रीमती रेणुका सिंह ने बताया कि बीते एक वर्ष में 213 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है और 1750 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बंद पड़े स्कूलों को फिर से खोला गया और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाओं को गति दी गई है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से कहा कि राज्य में पांच शक्ति पीठों का विकास, बस्तर पर्यटन कॉरिडोर का निर्माण और भगवान राम से छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक संबंधों को उजागर करने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के समन्वय से 31 हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं और कई रेल नेटवर्क विस्तार योजनाओं को मंजूरी मिली है। श्रीमती रेणुका सिंह ने विगत एक साल में कोरिया जिले के उपलब्धि के बारे में बताया कि 93 प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है, जो राज्य में तीसरे स्थान पर है। सरस्वती सायकिल योजना, महतारी वन्दन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना के मामले में 100 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी बड़ी सफलता अर्जित की है।
विधायक ने जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया, उन्होंने पेपर कतरनों की सराहना भी की। राज्य की जनता और मीडिया का धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार जनता के समर्थन से छत्तीसगढ़ को प्रगति और सुशासन का मॉडल राज्य बनाएगी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपर कलेक्टर श्री अरुण मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्री विनय कश्यप सहित बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि शामिल थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जिले में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की दी जा रही जानकारीमासिक पत्रिका जनमन एवं ब्रोसर का किया जा रहा वितरणबलरामपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सरकार के सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क विभाग द्वारा 1 वर्ष की उपलब्धियों को छायाचित्र के माध्यम से साझा की गई। यह दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी चांदो चौक स्थित शहीद पार्क में लगाया गया है। ‘‘सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’’ के थीम पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ जनपद पंचायत बलरामपुर के उपाध्यक्ष श्री भानूप्रकाश दीक्षित ने किया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक श्री ओमप्रकाश सोनी, श्री दिलीप सोनी मौजूद रहे।इस दौरान उन्होंने जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार के एक वर्ष में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया गया है। इन योजनाओं के तहत ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन जैसी महत्वपूर्ण पहलें शामिल हैं, जो राज्य की सामाजिक और आर्थिक प्रगति में योगदान दे रही हैं। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार और विकास देखा गया है, जो नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। इस दौरान विभाग द्वारा मासिक पत्रिका जनमन एवं विभिन्न योजनाओं पर आधारित ब्रोसर व पम्पलेट का वितरण भी किया गया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सुशासन के एक वर्ष पूरे होने पर लगाई गई प्रदर्शनी को सराहाबलरामपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने आई छात्रा रोजी खातून और अन्य छात्राओं ने इस प्रदर्शनी की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी मिली। छात्राओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की सरकार ने हर वर्ग के लिए विकास कार्य किए हैं छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन राशिभी दिया जा रहा है बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं कुछ विभागों में भर्ती प्रक्रिया जारी है, इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के घर दिए जा रहे हैं, आयुष्मान योजना से निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है किसानों के हित में बेहतर निर्णय लिए गए है जिसके अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है।कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को बकाया बोनस राशि भी दी गई। वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। बलरामपुर के बिनोद सोनी ने कहा कि इस छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन द्वारा किए गए विकास कार्यों की झलकियाँ दिखाई गई हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार सभी वर्गों के लिए बेहतर कार्य कर रही है और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।बलरामपुर निवासी मरियम और बरियों की चन्द्रप्रभा ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मुख्यमंत्री की महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस योजना को लागू करने के लिए धन्यवाद भी दिया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर नगर पंचायत तथा नगरपालिका के आम निर्वाचन में अभ्यर्थियों के द्वारा किए जाने वाले खर्चाे के निगरानी तथा उनके लेखा संधारण विधि की जानकारी के लिए प्रशिक्षण आयोजित की गई। जिसमें कोषालय अधिकारी श्री संतोष सिंह के द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं जनपद पंचायत सीईओ को विस्तृत जानकारी दी गई। श्री सिंह ने बताया कि नगर पंचायतों के अभ्यर्थियों की व्यय सीमा को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हज़ार कर दिया गया है और नगर पालिका के अभ्यर्थियों के व्यय सीमा को 1.5 लाख से बढ़ाकर 2 लाख कर दिया गया हैं।चुनाव चिन्ह् आवंटित होने के बाद प्रत्येक अभ्यर्थी को प्रतिदिन के खर्च का लेखा-जोखा रखना अनिवार्य होगा तथा सभी खर्चे एक ही बैंक अकाउंट से किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले सभी अभ्यर्थियों के द्वारा निर्वाचन के लिए एक नया खाता पृथक से खोला जाएगा। संयुक्त तथा पुराना खाता मान्य नहीं होगा। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी(स्थानीय निर्वाचन) श्री शशि चौधरी, अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर श्री अमित श्रीवास्तव, रामानुजगंज श्री देवेंद्र प्रधान, कुसमी श्री करुण डहरिया तथा श्री शंकरगढ़ आनन्द नेताम उपस्थिति थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
विभिन्न ग्रामों में आयोजित किया गया लाइव प्रसारणलोगों ने तन्मयता से सुना मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारणसूरजपुर : राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर को राज्य की जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा संदेश दिया गया। जिसका प्रसारण अपराह्न 4 बजे एवं रात्रि 8 बजे क्षेत्रीय समाचार चैनलों, आकाशवाणी, एफएम रेडियो एवं सीएमओ के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से किया गया। मुख्यमंत्री संदेश के साक्षी जिला सूरजपुर के समस्त जिलेवासी बने। मुख्यमंत्री के संदेश को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह था।इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत के पंचायत भवन व महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर मुख्यमंत्री संदेश के प्रसारण हेतु पुख्ता इंतजाम किये गए थे। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में शासन के एक वर्ष के कार्यों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश की जनता की खुशहाली एवं उन्नति के लिए बीते 01 वर्ष में किए गए कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने जनता को ‘‘एक वर्ष विश्वास का परब दिवस’’ के लिए बधाई दी।
कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशानुसार और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया था, जहां लोगों ने बड़ी तन्मयता के साथ मुख्यमंत्री जी के संदेश को सुना। जिले के नागरिक व ग्रामीणों ने भी साय सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को सराहा। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन ने मौजूदगी दर्ज करायी । -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ’’सुशासन के एक वर्षष् के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत कटगोड़ी में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और जनभागीदारी से इसे साकार करना था।
स्वच्छता दीदियों से संवादकलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों से संवाद भी किया गया। उन्हें स्वच्छता के लिए आवश्यक सुझाव और निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा, ’’स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है और इसे मिलकर ही संभव बनाया जा सकता है।’’
हाट बाजार क्षेत्र की सफाईकार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने श्रमदान कर हाट बाजार क्षेत्र की सफाई की। इस दौरान सभी ने स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
ग्रामीणों में उत्साह और भागीदारीडॉ. चतुर्वेदी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, गांव की स्वच्छता से न केवल स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि यह हमारे समाज की छवि को भी बेहतर बनाएगा। सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं।’’
हाट बाजार क्षेत्र में श्रमदान और सफाई अभियान, स्वच्छता दीदियों और ग्रामीणों का सक्रिय योगदान, स्वच्छता के महत्व पर जागरूकता संदेश, सभी हितधारकों की सामूहिक भागीदारी रही।
सकारात्मक परिणाम की उम्मीदकार्यक्रम ने ग्रामीणों के बीच स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाई और सामुदायिक भागीदारी का आदर्श प्रस्तुत किया। ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान को नियमित बनाए रखने का संकल्प लिया। इस श्रमदान कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से कोरिया जिले में स्वच्छता को एक नई दिशा दी जा रही है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सूरजपुर : नवीन नगर पंचायत शिवनंदनपुर में कल 14 दिसंबर को महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का अयोजन किया गया है। यह आयोजन दोपहर 01 बजे नगर पंचायत कार्यालय शिवनंदनपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के 01 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन 13 एवं 14 दिसंबर को किया गया है। इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विष्णु के सुशासन अंतर्गत जिले एवं राज्य में किए गए विकास कार्यों की झलकियां देखी जा सकती है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
धान खरीदी केंद्रों, आंगनबाड़ी, स्कूल, छात्रावास सहित विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षणसूरजपुर : कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने आज प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत धान खरीदी केंद्र रामनगर, दावनकरा एवं प्रतापपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी, धान की गुणवत्ता, तौल व भराई का जायजा लिया तथा रकबा समर्पण की जानकारी ली। उन्होंने धान बेचने आए कृषक बंधुओं से व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया और समिति के प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उपस्थित संबंधितों को स्पष्ट निर्देश दिये कि किसानों में शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों और सुविधाओं पर किसी तरह की भ्रम की स्थिति ना हो।उन्होंने धान खरीदी में किसी भी लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने खरीदी केंद्रों में लाईट एवं पानी की व्यवस्था पर्याप्त संख्या में मजदूरों की उपिस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार सभी व्यवस्था करते हुए धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संपन्न करने के निर्देश दिए। अपने दौरे में कलेक्टर श्री जयवर्धन ने मंडी बोर्ड प्रतापपुर के गोदाम का अवलोकन भी किया और जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।
अपने दौरे के दौरान कलेक्टर श्री जयवर्धन ने हाउसिंग बोर्ड कैंपस प्रतापपुर, एकलव्य आवासीय विद्यालय के निर्माणाधीन भवन एवं बैडमिंटन कोर्ट हेतु चयनित भूमि का भी अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने बालक छात्रावास का निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई की स्थिति, स्वास्थ्य, खानपान, व्यायाम, येाग, खेलकूद गतिविधि सहित उनकी दिनचर्या और वहां उपलब्ध व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होेंने बच्चो से बातचीत कर स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर उन्हें जागरूक किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र प्रतापपुर का भी दौरा किया। उन्होंने बच्चों के वजन की नियमित जांच करने , पोषण ट्रेकर पर बच्चों की नियमित एंट्री के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए सभी सुविधाएं उपलब्घ कराने के दिए निर्देश।
आत्मानंद स्कूल प्रतापपुर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों एवं शिक्षकों के उपस्थिति आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की । इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए गंभीर प्रयास करने को कहा। उन्होंने बच्चों के बेहतर विकास के लिए नियमित अभिभावक सम्मेलन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों के कक्षा में जाकर उनसे बातचीत की और उनके पाठ्यक्रम और दी जा रही शिक्षा को लेकर जानकारी प्राप्त की।इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों को निर्देशित करते हुए उन्हेांने गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कहा ताकि बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके। इसके अलावा कलेक्टर श्री जयवर्धन ने शक्कर कारखाना केरता का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान उन्होंने शक्कर कारखाना के उत्पादन, मजदूरों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एसईसीएल जगन्नाथपुर खुली खदान का निरीक्षण भी किया और खदान का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सूरजपुर : कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के दिशा निर्देश में एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ डॉक्टर आर.एस. बघेल के नेतृत्व में सूरजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कल्याणपुर में जिला स्तरीय पशु मेला संपन्न हुआ। मेला 12 दिसम्बर को पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में पशुपालकों द्वारा रुचि ली गई और विभिन्न श्रेणी के पशुधन गाय, बैल, सांड, भैंस, भैसा, बछड़ा /बछिया, बकरा, बकरी, भेड़, सूकर, मुर्गी, बतख एवं खरगोश आदि ने भाग लिया। मेला में विभिन्न श्रेणियों के उन्नत पशुधन जैसे दुधारू गाय/भैंस, बछड़ा/बछिया, बैल/भैसा, सांड, बकरा/बकरी, सुकर, मुर्गी/बतख आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें श्रेणीवार को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार पशुपालकों को प्रदाय किया गया।
मेला में पशुपालकों को चारा प्रसंस्करण जैसे पैरा का यूरीया उपचार, साइलेज निर्माण एवम अजोला उत्पादन, का स्टॉल के माध्यम से बताया गया। मेला में पशु चिकित्सा एवं उपचार शिविर का भी आयोजन किया गया उपस्थित पशुपालकों को पशुधन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड व विभागीय योजनाओं से अवगत कराया गया । मेला में सम्माननीय जनप्रतिनिधि सभापति कृषि स्थाई समिति जनपद पंचायत सूरजपुर श्री ओमप्रसाद सिंह, जनपद पंचायत सदस्य श्री किमलेश कुमार सिंह, श्री राम मरावी, श्री बाबूलाल राजवाड़े उप सरपंच ग्राम पंचायत कल्याणपुर श्री चंद्रमणि एवं अन्य जनप्रतिनिधि डॉ आर0एस0 बघेल, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला सूरजपुर श्री एम.एस. सोनवानी, सहायक संचालक मत्स्य विभाग सूरजपुर पशुपालक किसान भाई बंधु विभागीय कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे । -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सूरजपुर : जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन की अध्यक्षता में जिले के राईस मिलर्स के साथ बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में कलेक्टर द्वारा सकारात्मक पहल करते हुये मिलर्स के साथ खुला संवाद किया गया और बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए उनके साथ विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बारदाने की उपलब्धता बनाए रखने के लिए उपस्थित मिलर्स ने अपनी सहमति दर्शायी।इसके साथ ही चावल के उपार्जन हेतु गोदाम की उपलब्धता पर चर्चा की गई ताकि एफसीआई का चावल जमा किया जा सके। कस्टम मिलिंग हेतु मिल पंजीयन, अनुबंध और बैंक गारंटी जमा कर डीओ जारी करा कर धान उठाव समय पर किए जाने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्व मिलर्स, जिला खाद्य अधिकारी श्री संदीप भगत, जिला प्रबंधक नान समीर तिर्की, जिला नोडल वेयर हाउसिंग नंद लाल चौधरी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : विष्णु सरकार ने अपने पहले वर्ष में जनहितकारी नीतियों और सुशासन से जनता का भरोसा जीता है। जिले के लोगों ने सरकार के कार्यकाल पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। किसान कृष्ण कुमार ने धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किए जाने के निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा, ’’यह कदम किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।’’
गृहिणी श्रीमती फुलबती साहू ने महतारी वंदन योजना को गरीब महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी बताते हुए कहा, ’’हर माह 1000 रुपये की सहायता मिलना महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहा है।’’ युवा भूपेंद्र कुमार ने कहा, ’’विष्णु सरकार ने एक वर्ष में ऐसे कार्य किए हैं, जो अन्य सरकारें वर्षों में नहीं कर पाईं। खासकर पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच शुरू कराना युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण है।’’
शहर के पत्रकार फारुख ढेबर ने कहा, ’’विष्णु सरकार ने ग्रामीणों, किसानों और महिलाओं के हित में ठोस कदम उठाए हैं। उनकी नीतियां जमीनी हकीकत को संबोधित करती हैं।’’ स्थानीय व्यापारी जय कुमार साहू ने सरकार की कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए कहा, ’’सरकार का प्रदर्शन अच्छा है, और भविष्य में इससे और बेहतर परिणाम की उम्मीद है’’ इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि छत्तीसगढ़ के विष्णु सरकार ने अपने पहले वर्ष में योजनाओं और सुशासन के माध्यम से जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में सरकार विकास और विश्वास की इस यात्रा को और मजबूत करेगी। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत निर्वाचन 2024-25 के लिए वार्डों का आरक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा 17 दिसंबर, मंगलवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया जाएगा। इस आरक्षण प्रक्रिया में नगर पालिका परिषद महासमुंद के 30 वार्ड, बागबाहरा एवं सरायपाली के 15-15 वार्डों के साथ-साथ नगर पंचायत तुमगांव, बसना और पिथौरा के 15-15 वार्डों का आरक्षण उपस्थित नागरिकों के समक्ष किया जाएगा। कलेक्टर ने आरक्षण प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित रहें। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय ने कलेक्ट्रेट परिसर में एक आकर्षक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने आज किया। जहां बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों, अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को शानदार तस्वीरों और लाभार्थियों की सफलता कहानियों के जरिए प्रदर्शित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, धान खरीदी, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना जैसे कार्यक्रमों से लाभान्वित लोगों की तस्वीरें और उनकी कहानियां आम लोगों के लिए प्रेरणादायक रहीं।
प्रेरणा का स्रोत बनी तस्वीरेंएक स्कूली छात्र ने कहा, ’’प्रदर्शनी में कलेक्टर को राजमिस्त्री के रूप में कार्य करते हुए देखना प्रेरणा देता है कि प्रशासनिक अधिकारी भी समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।’’ स्थानीय पत्रकारों ने भी प्रदर्शनी की सराहना की। एक वरिष्ठ पत्रकार ने कहा, ’’यह प्रदर्शनी सरकार की योजनाओं और उनके प्रभाव को दिखाने का प्रभावी माध्यम है।’’
सरकारी योजनाओं की झलकप्रदर्शनी में अखबारों में छपे कतरन, योजनाओं की तस्वीरें और लाभार्थियों की जुबानी कहानियां लोगों को सरकार के प्रयासों से जोड़ने का एक अनोखा प्रयास था। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को मिली मदद, प्रधानमंत्री आवास के तहत मिली पक्का आवास, जल जीवन मिशन के तहत नल से साफ पेयजल और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत लाभान्वित लोगों की तस्वीरें देख लोग मुस्कुराए और योजनाओं की सफलता को सराहा।
जनता की प्रतिक्रियाग्रामीणों और व्यापारियों ने भी प्रदर्शनी को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि जिला प्रशासन किस तरह समाज में बदलाव लाने के लिए काम कर रहा है।इस फोटो प्रदर्शनी ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं, जिला प्रशासन का क्रियान्वयन और सुशासन को जनता के बीच और अधिक भरोसेमंद बनाने का काम किया है। आने वाले समय में ऐसे प्रयासों से सरकार, शासन और जनता के बीच संबंध और मजबूत होंगे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा विभिन्न वर्गों को वितरित किए गए ऋण की वसूली को लेकर अपील की गई है कि वे अपने ऋण की राशि समय पर अदा करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी श्रीमती प्रभा मारकण्डे ने बताया कि अगर कोई ऋणी हितग्राही ऋण राशि का भुगतान 10 दिनों के भीतर नहीं करता है, तो उसका चुनाव नामांकन रद्द हो सकता है। खासतौर पर उन लाभार्थियों को चेतावनी दी गई है, जो आगामी पंचायत और नगरीय चुनावों में भाग लेने के इच्छुक हैं।ऋण मुक्त प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए उन्हें तुरंत अपने ऋण का भुगतान करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जो ऋणी जानबूझकर या लापरवाही से ऋण राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें आर.आर.सी. केस दर्ज कर बंधक संपत्ति की कुर्की और नीलामी की प्रक्रिया शामिल हो सकती है। इसके साथ ही, पोस्टडेटेड चेक पर धारा 138 के तहत भी न्यायालय में मुकदमा दायर किया जा सकता है। समिति ने सभी वर्गों के समाज प्रमुखों, स्थानीय नेताओं और सम्मानित व्यक्तियों से अपील की है कि वे ऋण वसूली प्रक्रिया में सहयोग करें और समुदाय के भीतर जागरूकता फैलाएं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त श्री विनय कुमार लंगेह ने टक्कर मारकर भागने मोटर यान दुर्घटना से हुई मृत्यु पर मृतक के विधिक प्रतिनिधि के लिए प्रतिकर राशि स्वीकृत की है। इनमें महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम बम्हनी निवासी श्री मंगलूराम की 13 जुलाई 2022 को मोटरयान दुर्घटना से मृत्यु होने पर मृतक के विधिक प्रतिनिधि के रूप में उनके पुत्र श्री शत्रुघन को दो लाख रुपए की राशि प्रतिकर के रूप में स्वीकृत की गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जिला प्रशासन द्वारा संचालित नवकिरण अकादमी की महत्वपूर्ण उपलब्धियुवाओं के कैरियर निर्माण में अकादमी की सार्थक भूमिकामहासमुंद : जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा खनिज न्यास निधि से कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में चलाए जा रहे निःशुल्क कोचिंग नवकिरण अकादमी व शासकीय जिला ग्रंथालय में लोक सेवा आयोग परीक्षा 2023 एवं छत्तीसगढ़ पुलिस में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा (2021) में चयनित अभ्यर्थियों ने विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह से आज सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान नोडल अधिकारी श्री एम जी सतीश नायर (सहायक संचालक) एवं नवकिरण अकादमी के समन्वयक श्री डी बसंत कुमार साव केप्रतिनिधित्व में मुलाकात की स्थानीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी प्रतिभागियो को बधाई दी और कहा कि कक्षा के भीतर नियमित रूप से आने वाले किसी भी विद्यार्थी का चयन निश्चित है। यदि आप मेहनत करते है, कक्षा में नियमित है, तो आज नहीं तो कल चयन होगा ही। साथ ही श्री सिन्हा ने नवकिरण अकादमी के शिक्षकों एवं समन्वयक का भी योगदान की भूरि - भूरि प्रशंसा की एवं आगे भी आवश्यक सहयोग करते रहने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की। जिला प्रशासन द्वारा किया गया यह अभिनव प्रयास से स्थानीय युवाओं को कैरियर निर्माण के लिए महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी प्रतिभागियों को चयन के लिए शुभकामनाएं दी तथा आगे तैयारी जारी रखने व लोक सेवा आयोग एवं संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में शामिल होते रहने की बात कही। संस्था के समन्वयक श्री डी बसंत कुमार साव ने बताया कि मिनी स्टेडियम परिसर मे संचालित नवकिरण अकादमी एवं जिला ग्रंथालय से आठ प्रतिभागियो ने छ0ग0 पुलिस भर्ती परीक्षा (2021) में सूबेदार, उपनिरीक्षक, एवं प्लाटुन कमाण्डर आदि पद में अपना स्थान बनाया है।साथ ही साथ लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा सन 2023 में दो प्रतिभागियों का चयन हुआ है। उक्त परीक्षा में जिला सेनानी के पद पर श्री किसलय देवांगन चयनित हुए है। श्री किसलय देवांगन जी संस्था के फैकल्टी मेंबर रहे है एवं वे छ0ग0 पुलिस भर्ती परीक्षा में उप निरीक्षक के रूप में भी चयनित हुए है। वर्तमान में श्री देवांगन जिला कोण्डागांव में छात्रावास अधीक्षक के रूप में कार्यरत है। एक अन्य विद्यार्थी सुश्री प्रमिला माण्डले ने लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा में सहकारिता निरीक्षक के पद पर प्रतिक्षा सूची में है।
संस्था के अन्य प्रतिभागियो में श्री तिलक देवांगन (सूबेदार), श्रीमती भारती देवांगन (सूबेदार), सुश्री भाग्यश्री ध्रुव (उपनिरीक्षक), श्री प्रदीप दीवान (उपनिरीक्षक), श्री धनेश्वर कुमार दीवान (उपनिरीक्षक), सुश्री भारती माण्डले (उपनिरीक्षक), श्री मयंक सिन्हा(प्लाटून कमाण्डर), श्री निलेश कुमार साहू (प्लाटून कमाण्डर), आदि का चयन हुआ है । ज्ञातव्य हो कि प्राविण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले श्री तिलक देवांगन की पत्नी श्रीमती भारती देवांगन ने भी प्राविण्य सूची में स्थान बनाते हुए सूबेदार के पद पर चयनित हुई है।इस उपलब्धि के लिए स्थानीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा , कलेक्टर विनय कुमार लंगेह अध्यक्ष नवकिरण अकादमी प्रबंधन व संचालन समिति, जिला शिक्षा अधिकारी व सदस्य सचिव नवकिरण प्रबंधन व संचालन समिति श्री मोहन राव सावंत, नोडल अधिकारी नवकिरण अकादमी व सहायक संचालक श्री सतीश नायर, श्री कमल नारायण चंद्राकर (डी0एम0सी0), श्री रेखराज शर्मा, डॉ रीता पाण्डेय, डा. दुर्गावती भारतीय, श्री गजेन्द्र ध्रुव, श्री डी बसंत कुमार साव समन्वयक नवकिरण अकादमी व शासकीय जिला ग्रंथालय, श्री मनोज पुरी गोस्वामी,ने समस्त चयनितों को बधाई दी।
नवकिरण अकादमी के शिक्षकगण श्री हरिशंकर पटेल, श्री सौरभ जैन, श्री देवेन्द्र कुमार निषाद, श्री चंद्रशेखर साहू, श्री राजदीप साहू आदि ने भी चयनित विद्यार्थियों की प्रशंसा की व आगे भी मेहनत करते रहने की बात कही। शासकीय जिला ग्रंथालय के ग्रंथपाल के रूप में कार्यरत श्री भागवत प्रसाद पटेल, श्री यश कुमार चक्रधारी, श्री विवेक चंद्राकर, श्री परस कमार के साथ ही साथ संस्था में कार्यरत कार्यालय सहायक श्री सौरभ सोनवानी एवं श्री टकेश साहू ने हर्ष व्यक्त किया । ज्ञातव्य हो कि नवकिरण अकादमी जिले के एकमात्र निशुल्क कोचिंग के रूप में जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में सन 2019 से संचालित है। तत्कालीन कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा संस्था को प्रारम्भ किया गया। संस्था में प्रारम्भ से ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की है ।
संस्था से अब तक विभिन्न पदों पर दो सौ से अधिक विद्यार्थी चयनित रहे है। यहां पर निशुल्क कोचिंग के साथ ही साथ ग्रंथालय भी खनिज न्यास निधि से संचालित है जिसमें दस हजार से अधिक किताबों का संग्रह है जिसका लाभ जिले के साथ साथ अन्य जिलों के अभ्यर्थियों को भी मिल रहा है। संस्था के विद्यार्थी विभिन्न पदों पर चयन हो कर संस्था एवं अपने शहर के साथ साथ अपने माता पिता का नाम रोशन कर रहे है। वर्तमान में संस्था में दो पालियों में कक्षाएं संचालित है जिसका समय आदि की जानकारी कार्यालयीन समय मे कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। साथ ही साथ संस्था के द्वारा लोक सेवा आयोग परीक्षा 2024 के लिए मेगा टेस्ट आदि का भी आयोजन किया जा रहा है जो दिसम्बर माह से जनवरी 2025 के अंतिम सप्ताह तक जारी रहेगी, इच्छुक अभ्यर्थी अपना पंजीयन कराकर मेगा टेस्ट सीरीज मे शामिल हो सकते है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कलेक्ट्रेट परिसर में दो दिवसीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभमहासमुंद : सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए आज कलेक्ट्रेट परिसर में जनसम्पर्क विभाग द्वारा भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी लगाया गया। इस दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन स्थानीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, स्काउट एवं गाइड के सभापति श्री संदीप दीवान, श्री प्रकाश वर्मा, सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री पोषण साहू, मौजूद थे। इस अवसर पर प्रेस क्लब महासमुंद के अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनी सहित स्थानीय मीडिया कर्मियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस दौरान विधायक श्री सिन्हा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी जनता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा, सरकार ने बीते एक वर्ष में विकास और जनकल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। जिनका उद्देश्य विकास और जनकल्याण है। प्रदर्शनी में इन योजनाओं और उनके कार्यान्वयन की झलकियाँ प्रदर्शित की गई हैं। इस दौरान विधायक ने स्थानीय युवाओं को सरकार की योजनाओं की पहुंच जानने के लिए चर्चा की। युवाओं ने कहा कि वास्तव में राज्य में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण सुशासन स्थापित हो रहा है।
प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और कार्यक्रमों की तस्वीरें और जानकारी प्रदर्शित की गई हैं। इसमें प्रमुख योजनाओं में पीएम जनमन के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के हितग्राहियों को दी जाने वाली सेवाएं, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, महिला सशक्तिकरण, कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के आत्मविश्वास में वृद्धि, और ग्रामीण विकास और आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी परियोजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे लोगों ने सरकार के प्रयासों की सराहना की। अभी हाल ही में सब इंस्पेक्टर के लिए चयन हुए भाग्यश्री ध्रुव, प्रदीप दीवान, भारती मांडले, भारती देवांगन, धनेश्वरी कंवर, मयंक सिन्हा समेत युवाओं ने कहा कि इस वर्ष सरकार द्वारा लोक सेवा आयोग की परीक्षा परिणाम में पारदर्शिता बढ़ती गई जिससे योग्य अधिकारियों का चयन हो सका।
इन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जनसम्पर्क विभाग द्वारा बेहतर तरीके से पहुंचाई जा रही है। हमने सरकार द्वारा प्रकाशित कई पुस्तकों का अध्ययन किया जिससे हमें सफलता अर्जित करने में सहायता मिली। श्रीमती रेखा सोनी ने कहा कि यह प्रदर्शनी उन्हें सरकार की योजनाओं और उनके लाभों को बेहतर तरीके से समझने का अवसर प्रदान करती है। जनता के बीच सरकार की पारदर्शिता और उपलब्धियों को साझा करने के इस प्रयास को काफी सराहना मिल रही है। कलेक्ट्रेट परिसर में चल रही इस प्रदर्शनी को देखने के लिए अधिकारी कर्मचारी सहित आम नागरिक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर लोगों को जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन एवं अन्य प्रचार सामग्रियों का भी निःशुल्क वितरण किया गया। यह प्रदर्शनी कल भी जारी रहेगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
केरल के बाद देश का दूसरा राज्य होगा छत्तीसगढ़रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शदन में छत्तीसगढ़ राज्य में ईको-रेस्टोरेशन पॉलिसी तैयार की जा रही है। केरल के बाद, यह छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य है जो यह पॉलिसी तैयार कर रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में राज्य को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। भारत की ग्लोबल रेस्टोरेशन इनिशिएटिव, बॉन चैलेंज और संयुक्त राष्ट्र ईको-रेस्टोरेशन दशक में भागीदारी यह स्पष्ट करती है कि एक केंद्रित ईको-रेस्टोरेशन नीति अनिवार्य है।पारंपरिक वनीकरण, जो प्रायः अत्यधिक लागत वाला होता है और गैर-स्थानीय प्रजातियों पर आधारित होता है, सीमित पारिस्थितिक लाभ प्रदान करता है। इसे ध्यान में रखते हुए, सर्वाेच्च न्यायालय ने 2021 में अपने निर्देश के तहत एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया, जिसने ईको-रेस्टोरेशन को प्राथमिकता देने की सिफारिश की। जैव विविधता के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए ईको-रेस्टोरेशन अत्यंत आवश्यक है। यह पहल एक अधिक समावेशी और सुदृढ़ पर्यावरणीय भविष्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि ईको-रेस्टोरेशन पॉलिसी का मसौदा तैयार किया जा रहा है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य राज्य के खोए हुए वन क्षेत्रों, आर्द्रभूमियों और अन्य पारिस्थितिक तंत्रों को पुनर्स्थापित करना है। नीति को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, हितधारकों एवं समाज के सभी वर्गों से सुझाव लिए जा रहे हैं। इस पॉलिसी का अंतिम मसौदा जनवरी माह में राज्य सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा। छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज के तत्वाधान में दो राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशालाओं का आयोजन किया जा चुका है।
इन कार्यशालाओं में भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के ईको-रिहैबिलिटेशन सेंटर के वैज्ञानिक, वानिकी विशेषज्ञ, भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर के संकाय सदस्य और छात्र, कृषि, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी, शोधकर्ता, शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोग, एनजीओ और समुदायों के प्रतिनिधि, वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया और अन्य विशेषज्ञों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इसके लिए आर्द्रभूमि प्रबंधन, शहरी पारिस्थितिकी संरक्षण, और खनन प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास जैसे विशिष्ट मुद्दों पर विशेषज्ञों के सुझाव प्राप्त किए गए। कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ को पारिस्थितिक पुनर्स्थापना के क्षेत्र में एक व्यापक और प्रभावशाली नीति बनाने में सक्षम बनाना है, जो अन्य राज्यों के लिए भी एक उदाहरण बनेगी। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजितमहासमुन्द : सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासकीय बहु दिव्यांग विशेष विद्यालय, महासमुन्द में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के लिए खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बालकों के लिए कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, 200 मीटर दौड़ और नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संगीता सिंह, उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, महासमुंद उपस्थित रही।उनके साथ जिला कार्यालय समाज कल्याण के अधिकारी/कर्मचारी और संस्था के अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में दिव्यांग बालक-बालिकाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। इस आयोजन से बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल था, और उन्हें अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक अच्छा अवसर मिला।