- Home
- छत्तीसगढ़
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा श्री ओंकारेश्वर सिंह के नेतृत्व में आज ग्राम लारीपुर (टु.) में प्रशासनिक टीम द्वारा की गई आकस्मिक जांच के दौरान 650 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। यह धान मनीराम साहू के घर से बरामद हुआ। जांच के दौरान पाया गया कि मनीराम के पास खेती की कोई जमीन नहीं है, और न ही वह धान के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। इससे स्पष्ट हुआ कि धान अवैध रूप से संग्रहित किया गया था।प्राथमिक जांच में यह भी संकेत मिला कि यह धान कहीं और से लाकर यहां रखा गया था। विपणन अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धान को जप्त कर लिया। अनुविभागीय अधिकारी श्री सिंह का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध धान भंडारण और उसके व्यापार पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। प्रशासन ने किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि वे केवल वैध दस्तावेजों के साथ ही धान का भंडारण और व्यापार करें। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बेमेतरा : शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के ऑनलाईन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की तिथियों में वृद्धि की गई है। यह छात्रवृत्ति प्रक्रिया http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पोर्टल पर संचालित की जा रही है। जिला बेमेतरा के शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज, आई.टी.आई. एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत विद्यार्थी इस योजना के पात्र हैं।संशोधित तिथियां इस प्रकार हैं: विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु (नवीन/नवीनीकरण) दिनांक 01.01.2025 से 31.01.2025 तक Draft Proposal Lock करने हेतु दिनांक 01.01.2025 से 15.02.2025 तक Sanction Order Lock करने हेतु दिनांक 01.01.2025 से 28.02.2025 तक कर सकते है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु D पोर्टल बंद कर दिया जावेगा एवं Draft Proposal Lock, Sanction Order Lock करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। उक्त निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बेमेतरा : महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ महिला कोष एवं सक्षम योजना के तहत नए साल के पहले दिन 14 महिलाओं को कुल ₹19.80 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसमें सक्षम योजना के तहत ₹10.80 लाख और स्व सहायता समूहों को ₹9.00 लाख की सहायता दी गई। सहायता प्राप्त करने वाले स्व सहायता समूह: नव जीवन स्व सहायता समूह, लक्ष्मी स्व सहायता समूह बेरला, रीनू उन्नति बहिनी स्व सहायता समूह खपरी, सत्य कबीर महिला स्व सहायता समूह केशला, संतोषी स्व सहायता समूह दर्रीपारा नवागढ़, लक्ष्मी स्व सहायता समूह पिपरभट्ठा, एवं श्रीमती चमेली यदु मटका, श्रीमती यसोदा यदु, श्रीमती रश्मि यदु, श्रीमती गौरी यदु बिजभाट, श्रीमती अनिता यदु बिजभाट, श्रीमती पुष्पा यदु, श्रीमती रानी देवांगन, श्रीमती जानकी देवांगन को श्री चंद्रबेश सिंह सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी एव श्री सी पी शर्मा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा राशि का चेक प्रदान किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ महिला कोष एवं सक्षम योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। इस योजना के तहत न केवल महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, बल्कि उन्हें समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा में सुधार लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आर्थिक सहयोग के माध्यम से महिलाओं को उनके परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम बनाया जा रहा है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
भुवनेश्वर राव एवं लक्ष्मण जायसवाल ने योजना के तहत किये अयोध्या धाम के सुखद दर्शनरामलला दर्शन योजना से अब तक 1204 लोगों ने किये अयोध्या में रामलला के दर्शनजशपुर : प्रदेश के लोगों को उनके पूज्य भगवान श्री राम के दर्शन के स्वप्नों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा राज्य में श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है। इसके द्वारा लोगों को उनके आराध्य श्री रामलला के दर्शन के लिए निःशुल्क यात्रा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिसके तहत अब तक जशपुर जिले के 1204 लोगों को भगवान राम के दरबार के पवित्र दर्शन कराए जा चुके हैं। इस योजना के द्वारा प्रदेश के 20 हजार से अधिक लोगों को प्रतिवर्ष अयोध्या धाम के दर्शन कराये जाने का लक्ष्य रखा गया है।ऐसे ही योजना के तहत श्री रामलला के दर्शन प्राप्त करने वाली जशपुर के ग्राम बादरकोना तपकरा निवासी राम भक्त विद्यापति प्रधान ने बताया कि वे प्रतिदिन अपने छोटे से व्यापार को चला कर जीवनयापन करतीं थीं। जब से उन्होंने श्री रामलला के अयोध्या में पुनः प्राण प्रतिष्ठा की बात जानी हमेशा उनके दर्शन की आशा उनके मन में रहा करती थी, पर जाने आने का खर्च और घर की जिम्मेदारी को सोच कर कभी जा नहीं पा रहे थे। ऐसे में जैसे ही शासन ने श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना चालू की उनके मन में उम्मीद जागी।जब जाने का दिन आया तो उन्होंने सोचा नहीं था इतनी अच्छी व्यवस्था होगी जशपुर हो या अंबिकापुर हर जगह हमारा स्वागत किया गया। एक स्पेशल ट्रेन भी थी। काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर अयोध्या धाम में रामलला के साथ सरयू में महाआरती के भी दर्शन हुए। हम रामलला के अद्भुत दर्शन पाकर अभिभूत हो गए हैं। अपने आराध्य के दर्शन कर हम निहाल हो गए। जिसके लिए हम शासन के आभारी हैं।
जशपुर नगर के भुवनेश्वर राव ने कहा कि जब योजना के तहत मेरा नाम आया और जब जशपुर से यात्रा प्रारम्भ हुई हम बहुत उत्साहित थे, जब अम्बिकापुर पहुंचे तो स्वयं सांसद एवं जनप्रतिनिधियों ने हमारा स्वागत रेलवे स्टेशन पर किया। यात्रा में खाने पीने में नाश्ते से लेकर भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई। जहां जहां हम पहुंचे शासन द्वारा जाने आने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई थी। रुकने की भी उत्तम व्यवस्थाएं थी। जब रामलला के दर्शन हुए तो हम नजरें ही नहीं हटा पाए।यात्रा में काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या धाम, हनुमानगढ़ी के भी दर्शन हुए। गम्हरिया के लक्ष्मण जायसवाल ने बताया कि हमें रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या धाम जाने का अवसर प्राप्त हुआ इसके लिए हम शासन के आभारी हैं। शासन द्वारा निःशुल्क हमें हमारे आराध्य श्री रामलला के दर्शन कराए गए इसके लिए हम शासन को धन्यवाद देते हैं। जब हम ट्रेन से यात्रा कर रहे थे तब ट्रेन में श्री राम भगवान की मूर्ति भी स्पेशल ट्रेन में पूजा हेतु उपलब्ध कराई गई थी। ट्रेन में सभी के लिए सुव्यवस्थित और समुचित व्यवस्था के साथ छाता, टोपी, रामनवमी अंगोछा उपहार में दिया गया था। जिसे हमने सुखद यात्रा के स्मृति चिन्ह की तरह सहेज लिया है।यात्रा के दौरान पूरे समय हमारा ख्याल रखने के लिए एक कर्मचारी भी जिला प्रशासन ने नियुक्त किया था। यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण, एवं उपचार हेतु कुशल चिकित्सक और उनकी सहयोगी टीम हमेशा तैनात थी। जिससे हमारी यात्रा बड़ी ही सुखमय रही। उन्होंने बताया कि हम स्वयं के खर्चे पर भी इतनी सुविधाएं हम शायद ही जुटा पाते। यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए भगवान श्री राम के दर्शन हेतु बहुत अच्छी योजना है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : पटेवा तहसील के ग्राम सलिहाभाटा स्थित धान उपार्जन केंद्र पर आज मंडी अधिनियम के तहत मंडी निरीक्षक और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 50 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया। यह धान तुमगांव निवासी संतोष साहू द्वारा अवैध रूप से लाया गया था। जप्त धान को सलिहाभाटा धान खरीदी केंद्र के प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया। इस अभियान का उद्देश्य अवैध धान के क्रय-विक्रय पर रोक लगाना और खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना था।धान खरीदी केंद्र पर अवैध धान की आमद पर प्रशासन सख्त नजर रख रहा है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : महासमुंद एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा ने आज बरोंडाबाजार और बम्हनी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर धान तौलने, किसानों की समस्याओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने धान की गुणवत्ता, तौल प्रक्रिया और स्टॉक के रखरखाव की भी जांच की।उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं जैसे पीने का पानी, छाया और किसानों के बैठने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। किसानों से बातचीत में एसडीएम ने उनकी समस्याएं सुनीं और उनका त्वरित समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया के निर्देशन एवं डीपीएम श्रीमती नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन व जिला नोडल अधिकारी (एनटीसीपी) डॉ. छत्रपाल चंद्राकर के सहयोग से झलप में चालानी कार्यवाही की गई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रवर्तन दल के द्वारा चालानी कार्यवाही की गई।कार्यवाही में औषधि निरीक्षक श्री अखिलेश पांडेय द्वारा शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में आने वाले विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों में कोटपा एक्ट 2003 की धारा 04 सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान पर प्रतिबंध 06 अ नाबालिको के तंबाकू उत्पाद के उपयोग व बिक्री पर प्रतिबंध व धारा 06 ब शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर प्रतिबंध के अन्तर्गत कुल 16 चालान काटे गए। कार्यवाही में पुलिस विभाग से उप निरीक्षक श्री विनोद कश्यप एवं आरक्षक श्री राकेश कुमार बंजारे एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से नमुना सहायक श्री कौशल साहू का विशेष सहयोग रहा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने आम नागरिकों की सुविधा एवं उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से संयुक्त जिला कार्यालय में आने वाले आमजनों से मुलाकात के लिए दिन व समय निर्धारित किया है। अब कार्यालयीन दिवस में प्रत्येक सप्ताह के सोमवार और बुधवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में मुलाकात की जा सकेगी और प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली समय-सीमा बैठक के पश्चात जनदर्शन में आम नागरिक कलेक्टर के समक्ष अपनी बात रख सकेंगे, जिसके लिए दिन और समय निर्धारित किया गया है, जिससे आम जनों को परेशानी न हो। अब निर्धारित दिवस को आम जनता कलेक्टर से सीधे मुलाकात कर सकेंगे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखने दिये निर्देशलंबित आवेदनों का समय-सीमा में करें निराकरणबलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने लोक सेवा केंद्रों के प्रकरण, पेंशन प्रकरण, जाति प्रमाण पत्र, सीमांकन, भू-अर्जन, वन अधिकार पट्टा, धान खरीदी और तातापानी महोत्सव के लिए चल रही तैयारियों सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि जिले में संचालित विभागीय योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाया जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता से योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जाए ताकि लोग आसानी से इसका लाभ ले सकें।
कलेक्टर ने श्री कटारा ने प्रधानमंत्री आवास और पीएम जनमन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि शासन की यह कल्याणकारी योजना गरीब परिवारों के लिये है। उन्होंने निर्माणाधीन आवासों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने चिन्हांकित पीवीटीजी परिवारों को पीएम जनमन योजना का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा।कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सिकल सेल स्क्रीनिंग, क्षय नियंत्रण, आयुष्मान कार्ड, बुजुर्गों के लिए बनाए जा रहे वय वंदन कार्ड, लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर की जानकारी लेकर निर्देश देते हुए कहा कि शिविरों का सही तरीके से क्रियान्वयन करें, जिससे आमजनों को समय पर सुविधाएं मिल सके। उन्होंने पोषण पुनर्वास (एनआरसी सेंटर) एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि इनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों की बेहतर देखभाल के साथ-साथ डिस्चार्ज होने के बाद भी उनका फॉलोअप करें, ताकि उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो सके।
कलेक्टर श्री कटारा ने जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए की गई कार्यवाहियों की जानकारी लेते हुए राजस्व और परिवहन विभाग को सतत् निगरानी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जनदर्शन और जनसमस्या निवारण शिविरों में आमजनों से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण करने को कहा।कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए बारदानों की उपलब्धता, कुल की गई धान खरीदी और समितिवार उठाव के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि नोडल अधिकारी नियमित निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें की सभी धान खरीदी केन्द्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्यरत हों। उन्होंने मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव 2025 के लिये चल रही तैयारियों की भी जानकारी ली और कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सौंपे गये दायित्वों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएंसमय-सीमा की बैठक पश्चात् कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपने समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री कटारा ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनसे प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।बैठक में अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, संयुक्त कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय, प्रमोद गुप्ता, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व जनपद सीईओ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने साल 2024 के अंतिम दिवस को सेवानृवित्त होने वाले शिक्षक एवं भृत्य को सेवानृवित्ति तिथि को ही पेंशन आदेश प्रदान किया। उन्होंने उनके सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मचारियों के जीवन में बहुत अच्छा करने की इच्छा होती हैं, किंतु समय के अभाव के कारण नही कर पाते हैं, इसलिए अब आपकी जो रूची है उस ओर आगे बढ़ते हुए समाज में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।सेवानिवृत्त होने वाले श्री शिव कुमार यादव 07 अक्टूबर 1986 से शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ करते हुए 31 दिसम्बर 2024 को प्रधान पाठक के पद से सेवानिवृत्त हुए। वहीं श्रीमती सुसन्ना तिर्की ने 01 जुलाई 1989 से लगभग 35 वर्ष भृत्य के रूप में सेवा दी। कलेक्टर श्री कटारा ने दोनों कर्मचारियों को आगामी जीवन की शुभकामनाएं दीं।पेंशन प्रकरणों को शीघ्रता से निराकरण के संबंध में जिला कोषालय अधिकारी श्री संतोष सिंह ने बताया कि कर्मचारी यदि अपनी सेवा पुस्तिका की जांच कराते रहें और समय पर पेंशन फार्म भर कर कार्यालय में जमा कर दें तो पेंशन आदेश जारी होने में विलंब नहीं होता है। कर्मचारी अपने नाम का मिलान अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक से जरूर कर लें ताकि पेंशन के समय कोई समस्या न आये। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कलेक्टर से मुलाकात सीधे कर सकतेबेमेतरा : नए साल से माह के प्रत्येक मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों के त्वरित समाधान हेतु कलेक्टर कार्यालय, बेमेतरा में समय निर्धारित किया गया है। अब जिले के नागरिक हर माह के प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को सीधे प्रस्तुत कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य शासकीय और अशासकीय समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। जनसुनवाई के दौरान नागरिक अपनी व्यक्तिगत, सामुदायिक या सार्वजनिक मुद्दों को कलेक्टर के समक्ष रख सकते हैं। शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होगी, जिससे जनता का विश्वास बढ़ेगा।
कलेक्टर कार्यालय ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित समुचित दस्तावेज और प्रमाण साथ लाएं, ताकि समस्याओं का निराकरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। यह प्रयास शासन और जनता के बीच संवाद को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
राजनांदगांव जिले में 9.72 करोड़ से 324 केज इकाइयां स्थापित150 युवाओं और महिलाओं को मिला रोजगाररायपुर : राजनांदगांव जिले के बंद पड़ी खदानों को आजीविका के लिए उपयोगी बनाते हुए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत केज कल्चर तकनीक से मछली पालन का कार्य तेजी से लोकप्रिय और फायदेमंद साबित हो रहा है। यह नवाचार न केवल मत्स्य पालकों के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित हुआ है, बल्कि 150 से अधिक स्थानीय बेरोजगार युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार का नया जरिया भी बन गया है। जिले के ग्राम जोरातराई में बंद पड़ी खदानों को जलस्रोत के रूप में उपयोग करते हुए 9.72 करोड़ रुपए की लागत से 18 इकाइयों में कुल 324 केज लगाए गए हैं।प्रत्येक केज इकाई की लागत 3 लाख रुपए है, जिसमें से 60 प्रतिशत अनुदान के रूप में 5.83 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई है। केज कल्चर, जिसे नेट पेन कल्चर भी कहा जाता है, जलाशय में फ्लोटिंग केज यूनिट स्थापित करने की एक आधुनिक तकनीक है। इसमें एक केज यूनिट में चार बाड़े होते हैं, जहां उंगली के आकार की मछलियों को पाला जाता है, जो पांच माह में लगभग एक से सवा किलो वजन की हो जाती है। इस तकनीक में तिलापिया और पंगेसियस जैसी मछलियों का पालन किया जा रहा है। प्रत्येक केज से 2.5 से 3 टन तक मछली उत्पादन होता है, जिससे 6 से 8 हजार रुपए की मासिक आमदनी होती है।
ग्राम मुढ़ीपार स्टेशन पारा की श्रीमती पूर्णिमा साहू ने बताया कि जय मां संतोष महिला स्वसहायता समूह के माध्यम से केज कल्चर तकनीक से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार प्रकट किया है। जोरातराई की खदानों में 8 लाख से अधिक मछलियां पाली जा रही हैं। यह तकनीक न केवल मछलियों की तेज वृद्धि और स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त है, बल्कि संक्रमण का खतरा भी कम रहता है।मत्स्यपालक अपनी जरूरत के अनुसार केज से मछलियां निकाल सकते हैं। राज्य सरकार की इस पहल ने बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराए हैं। मत्स्य पालन की इस नवीन तकनीक से अब ताजी और स्थानीय मछलियां बाजार में उपलब्ध हो रही हैं। केज कल्चर तकनीक ने जिले में मछली उत्पादन के नए आयाम स्थापित किए हैं। जलाशयों और बंद खदानों के जलस्रोतों का यह उपयोग स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
पति के कारोबार को मिली नई गतिमहासमुंद : महासमुंद अंतर्गत वार्ड नम्बर 04 की निवासी पुष्पा यादव को महतारी वंदना योजना का नियमित लाभ मिल रहा है। प्रतिमाह एक हजार रुपए मिलने वाली राशि से न केवल उनके दैनिक जीवन की जरूरतें पूरा हो रही है, बल्कि मासिक राशन खर्च के लिए भी मददगार साबित हो रहा है। पुष्पा ने बताया कि वे इस राशि का उपयोग अपने पति के बढाई व्यवसाय में उपयोग होने वाले सामग्रियों की खरीद के लिए भी कर रही है। इससे उनके मन सुकून के साथ एक नए आत्मविश्वास जागृत हुआ है।साथ ही अब उनके पति का व्यवसाय आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। पुष्पा ने बताया कि जब भी वे अपने पति को परिश्रम करते देखती थी उनके मन में सहयोग की भावना जागृत होती थी लेकिन हाथ में पैसे नहीं होने के कारण वे सीधे मदद नहीं कर पा रही थी। महतारी वंदन की राशि मिलने से उन्होंने अपने पति के व्यवसाय के लिए कटर और रेंदा मशीन खरीदी जिससे उनके पति के बढ़ाई काम में गति आई।
अब उनके पति गुणवत्तापूर्ण और तेज गति से कार्य करने में सक्षम हो गया है। उनके पति श्री संतोष यादव ने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि से मेरे व्यवसाय में गति आई है। अब मैं उसी सामग्री को कम समय में और सफाई के साथ बना लेता हूं। बेहतर काम करने के कारण अब मुझे काम की भी कमी नहीं रहती है। पुष्पा और उनके पति ने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य तथा पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत प्रतिमाह 01 हजार रूपए महिलाओं के बैंक खाते में अंतरित की जाती है। योजना से महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत हुआ है। जिले के लगभग 3 लाख 26 हजार महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। योजना अंतर्गत महतारी वंदन योजना की 10 किस्त की राशि जारी हो चुकी है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान सुचारू रूप से जारी है। नोडल अधिकारी श्री अविनाश शर्मा ने बताया कि 31 दिसम्बर तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 109919 किसानों से 633815.56 टन धान खरीदा गया, जिसकी राशि 1457 करोड़ 77 लाख रुपए किसानों को वितरित की गई। उन्होंने बताया कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में 2 करोड़ 10 लाख 30 हजार 345 बारदाना प्राप्त हुआ है।जिसमें एक करोड 6 लाख 90 हजार 127 नया बारदाना है। 83 लाख 61 हजार 129 बारदाना मिलर से प्राप्त, 15 लाख 90 हजार 809 पीडीएस से प्राप्त तथा किसानों से 3 लाख 88 हजार 280 बारदाना प्राप्त हुआ है। एक करोड़ 65 लाख 38 हजार 308 बारदाने का उपयोग उपार्जन केन्द्रों में किया जा रहा है। अभी 44 लाख 92 हजार 37 बारदाना शेष है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : राज्य शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने एफ.एल.2 (क) (स्तरीय रेस्टोरेन्ट बार अनुज्ञप्ति) के लिए नई नीति लागू की है। इसके तहत लाइसेंस फीस, न्यूनतम गारंटी और अन्य प्रावधानों को संशोधित किया गया है। यह नीति वर्ष 2024-25 की शेष अवधि के लिए प्रभावी होगी। नए निर्देशों के अनुसार, नगर की जनसंख्या के आधार पर लाइसेंस फीस निर्धारित की गई है। 1 लाख तक जनसंख्या वाले नगरों के लिए 18 लाख रुपए, 1 लाख से 3 लाख तक जनसंख्या वाले नगरों के लिए 24 लाख रुपए, 3 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों के लिए 31.20 लाख रुपए, नगर सीमा से 10 किमी के परिधि में यह फीस लागू होगी।जानकारी के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष की शेष 4 माह कि एकमुश्त राशि ली जाएगी। यदि किसी प्रकरण में जनसंख्या एवं अन्य मापदंड हेतु निर्धारित सीमा को शिथिल करने की आवश्यकता होगी, तो इस सम्बंध में आबकारी आयुक्त के माध्यम से राज्य शासन की स्वीकृति प्राप्त करने के उपरांत ही ऐसे लायसेंस जारी किए जा सकते हैं। रेस्टोरेंट में बाररूम अलग से करना होगा और इसका क्षेत्रफल कम से कम 400 वर्ग फ़ीट का होगा। रेस्टोरेंट में एक समय में कम से कम 60 लोगों के बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए।रेस्टोरेंट में कवर्ड डायनिंग एरिया से अलग किचन की व्यवस्था होनी चाहिए। दिसंबर 2024 से मार्च 2025 तक की शेष अवधि के लिए वार्षिक फीस का 1/12 प्रति माह के आधार पर शुल्क लिया जाएगा।
जनसंख्या के आधार पर मदिरा स्प्रिट और माल्ट मदिरा की वार्षिक न्यूनतम गारंटी तय की गई है। 1 लाख तक जनसंख्या के लिए 4,200 क्वार्ट बोतल (स्प्रिट), 8,100 क्वार्ट बोतल (माल्ट), 3 लाख से अधिक जनसंख्या के लिए 6,600 क्वार्ट बोतल (स्प्रिट), 10,800 क्वार्ट बोतल (माल्ट)। मिनिमम गारंटी और शासित प्रावधान के तहत स्प्रिट पर 730 रुपये प्रति क्वार्ट बोतल, माल्ट मदिरा पर 155 रुपये प्रति क्वार्ट बोतल किया गया है। बार संचालन का समय दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक रहेगा।नवा रायपुर जैसे क्षेत्रों में 3,000 की जनसंख्या सीमा शिथिल की गई है।25,000 की जनसंख्या पर एक एफ.एल.2 और एफ.एल.3 लाइसेंस की सीमा लागू होगी।।वर्ष 2024-25 की शेष अवधि के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार के इन निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आबकारी विभाग ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट आदेश जारी किए हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बेमेतरा : जिला जनसंपर्क विभाग बेमेतरा में पदस्थ श्री शशि रत्न पाराशर की उप संचालक पर पदोन्नति हुई है। फिलहाल वर्तमान में उनकी पदस्थापना बेमेतरा में ही की गयी है। इस आशय के आदेश छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग मंत्रालय से जारी कर दिए गए है। उन्होंने उप संचालक का पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री पाराशर डेढ़ साल पहले सहायक संचालक महासमुंद से बेमेतरा आए थे। श्री पाराशर को कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा सहित जिला अधिकारियों और पत्रकार साथियों ने बधाई और शुभकामना दी। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के आदेश के परिपालन में जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा शिवालिक पावर एण्ड स्टील प्रा०लि० ग्राम बेलसोंडा (महासमुन्द )जाकर जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री डी०एन० पात्र श्रम पदाधिकारी (श्रम विभाग), श्री सिद्धार्थ दूबे (नापतौल विभाग) उपस्थित रहे। जिसमें विधिक मापविज्ञान विभाग (नापतौल विभाग) की जांच में संस्थान में उपयोग किये जा रहे तौल उपकरण धर्मकांटे, छोटे इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरण, थाट इत्यादि मानकों के अनुरूप व सत्यापित पाए गए।तथापि संस्थान में धर्मकांटे की जांच नियमित अंतराल समय-समय पर बाट के द्वारा किय जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं वजन में अधिक अंतर आने पर उपकरण का उपयोग तुरन्त बंद कर विभाग को सूचित करने के निर्देश दिया गया। श्रम विभाग द्वारा जांच में दो ठेकेदारों के द्वारा श्रम अधिनियम अन्तर्गत अनुज्ञप्ति प्राप्त करना पाया गया। जिसका वैधता अवधि दिनांक 31 दिसम्बर 2024 होना पाया गया। जिस पर दोनो ठेकेदारों को नवीनीकरण कराये जाने के निर्देश दिया गया। साथ ही संस्थान में अन्य दस्तावेज संधारित नहीं पाये जाने पर 07 दिवस के भीतर त्रुटि पूर्ण कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिया गया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बेमेतरा : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रम में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती किये जाने हेतु समस्त अर्हताधारी इच्छुक अभ्यर्थियों से 30 दिसम्बर 2024 से 14 जनवरी 2025 सायं 05:00 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिंगनल चौक के पास, बेमेतरा, जिला-बेमेतरा (छ.ग.) में पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।निर्धारित तिथि उपंरात एवं अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। आवेदन से संबंधित समस्त विस्तृत दिशा-निर्देश, नियम, शर्तें एवं आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-बेमेतरा (छ.ग.) के सूचना पटल तथा जिला बेमेतरा (छ.ग.) की आधिकारिक वेबसाईट www.bemetara.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं | -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महतारी वंदन योजना मे गलत तरीके से फार्म भरा गयामहासमुन्द : जिला पंचायत सी ई ओ श्री एस. आलोक ने श्री रमाकांत गोस्वामी ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायत घोड़ारी जनपद पंचायत महासमुंद को निलंबित कर दिया है। सचिव श्री गोस्वामी द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती नीलम गोस्वामी जो कि शिक्षक है के नाम पर महतारी वंदन योजना के फार्म गलत जानकारी देकर भरा गया एवं अनैतिक तरीके से उनके पत्नि जो कि ग्राम केशवा में पदस्थ है के खाते में राशि प्राप्त किया गया है। किसी भी शासकीय सेवक को गलत जानकारी देकर अनुचित लाभ प्राप्त करना शासकीय नियमों के विपरीत है।श्री रमाकांत गोस्वामी के द्वारा इस आशय की सूचना किसी को नहीं दी गई थी यह उनकी संलिप्तता को परिलक्षित करता है। अतः श्री रमाकांत गोस्वामी के उक्त कृत्य के कारण उनके तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री गोस्वामी का मुख्यालय कार्यालय जिला पंचायत महासमुंद रहेगी। श्री गोस्वामी को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते पात्रता होगी।यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कलेक्टर के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई एफ आई आरमहासमुन्द : कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर महतारी वंदन योजना का अनुचित लाभ ले रही शिक्षिका श्रीमती नीलम गोस्वामी पर एफ आई आर दर्ज किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने कल रात उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत घोड़ारी के सचिव श्री रमाकांत गोस्वामी द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती नीलम गोस्वामी जो की शिक्षक है के नाम पर महतारी वंदन योजना का फार्म गलत जानकारी देकर भरा गया एवं अनैतिक तरीके से उनकी पत्नि जो कि ग्राम केशवा में पदस्थ है के खाते में राशि प्राप्त किया गया है।किसी भी शासकीय सेवक को गलत जानकारी देकर अनुचित लाभ प्राप्त करना शासकीय नियमों के विपरीत है। कलेक्टर श्री लंगेह ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि शासन की यह महत्वपूर्ण योजना है, पात्र हितग्राहियों के अलावा जो भी इसका अनुचित तरीके से लाभ लेने का प्रयास करेंगे उन पर सख्त का रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो पात्र हितग्राही है उसे ही लाभ मिलना सुनिश्चित हो, जो भी अनुचित तरीके से लाभ ले रहे है उन पर सख्त कारवाई की जाएगी ज्ञात है कि कल जिला पंचायत सी ई ओ द्वारा ग्राम पंचायत के सचिव श्री रमाकांत गोस्वामी के उक्त कृत्य के कारण निलंबित किया गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
स्कूल बने तंबाकू मुक्त, 100 मीटर की परिधि में उत्पादों की बिक्री पूर्ण रूप से हो बैन - कलेक्टरसूरजपुर : कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक में विभागवार समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा के साथ ही विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में जिले के सभी स्कूल की परिधि तम्बाकू मुक्त हो, स्कूल व कॉलेजों के आसपास तंबाकू उत्पादों का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हो यह सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शैक्षणिक संस्थान के 100 मीटर की परिधि में तंबाकू उत्पाद बेचने वाली कोई भी दुकान संचालित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के लिए स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग व कोटपा का अनुपालन करवाने की बात कही।
इसके साथ ही कलेक्टर ने संबंधित को सभी स्कूलों से तंबाकू मुक्त परिसर घोषित करने का प्रमाण पत्र भी लेने के निर्देश दिये। इस अभियान के तहत स्कूलों में जागरूकता गतिविधियां भी चलाई जायेगी और विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन कभी न करने की शपथ भी दिलाई जायेगी। इसके साथ ही समय सीमा की बैठक में केसीसी कार्ड व प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति को लेकर भी चर्चा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में डीएफओ श्री पंकज कमल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : जिले में अवैध धान परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 बोरी धान जब्त किया। यह कार्रवाई पटना तहसीलदार श्री प्रतीक जायसवाल के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, 27 दिसंबर को ग्राम डुमरिया स्थित अमन एग्रो राइस मिल से धान का अवैध परिवहन कर सूरजपुर ले जाया जा रहा था। तहसीलदार ने सतर्कता दिखाते हुए वाहन क्रमांक सीजी 15-सी.वाय. 2211 को रास्ते में पकड़ लिया।इस कार्रवाई में सहायक खाद्य अधिकारी श्री एन. एस. राठौर का भी सहयोग रहा। जब्त वाहन और उसके चालक को थाना पटना के सुपुर्द कर दिया गया। तहसीलदार श्री जायसवाल ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती जारी रहेगी और मिल मालिकों व व्यापारियों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।
सोनहत में आकस्मिक निरीक्षण, 50 बोरी धान जब्तधान खरीदी केंद्र सोनहत में भी तहसीलदार ने आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि कृषक जोखन ने कोचिया श्याम लाल यादव से 50 बोरी धान खरीदा था और उसे समिति में बेचने की कोशिश कर रहा था। साथ ही, दो बोरी पुराना धान घर से लाया गया था। जांच में कोचिया का धान प्रमाणित होने पर दोनों को जब्त कर लिया गया। मौके पर पंचनामा तैयार कर 50 बोरी धान और दो बोरी पुराने धान को सुपुर्दगी में दे दिया गया।
अवैध कारोबारियों में हड़कंपप्रशासन की सख्ती और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों में खलबली मच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महिला सशक्तिकरण की अद्भुत मिसालकोरिया : महिलाओं की आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कोरिया मिलेट्स कैफे को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सोमवार को अम्बिकापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। इस कैफे को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी सराहा जा चुका है। बिहान योजना से बदली महिलाओं की किस्मत कोरिया कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में बिहान योजना के तहत संचालित इस कैफे ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है। कैफे में कार्यरत 37 महिलाएं, जिन्हें दीदी कहा जाता है, अब लखपति की श्रेणी में आ चुकी हैं। बीते एक वर्ष में कैफे ने करीब 1.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसमें 30 लाख रुपये का शुद्ध लाभ महिलाओं ने अर्जित किया है।
प्रधानमंत्री की प्रशंसाविगत माह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कैफे की प्रमुख संचालनकर्ता सुश्री हिना खान से संवाद किया और उनके प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास का एक आदर्श मॉडल बताया।
व्यापक आजीविका गतिविधियांमिलेट्स कैफे के अलावा बिहान समूह की महिलाएं मसाला निर्माण, अचार, बड़ी, पापड़, चावल, दाल, टेराकोटा और सब्जी उत्पादन जैसी आजीविका गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। ये महिलाएं न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
उपमुख्यमंत्री की बधाईसम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा, "कोरिया मिलेट्स कैफे महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण है। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें नई पहचान दिलाने में सफल रही है।" कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने अपने सन्देश में कहा कि कोरिया मिलेट्स कैफे स्वावलंबन की दिशा में अन्य महिला समूह के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने सभी दीदियों को बधाई देते हुए कहा कठिन परिश्रम और लगन से ही यह सफलता हासिल हुई है। इसमें सभी की भागीदारी बढ़चढ़ कर रही है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बेमेतरा : बाल विवाह मुक्त बेमेतरा अभियान के अंतर्गत आज नगर पंचायत बेरला के विश्राम गृह सभाकक्ष में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम और इसके निवारण के प्रभावी उपायों पर चर्चा करना था। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेरला सुश्री पिंकी मन हर ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं और जनजागरूकता को प्राथमिकता दी जाए। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री व्योम श्रीवास्तव ने बाल विवाह और बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह को न केवल सामाजिक बुराई, बल्कि कानूनी अपराध बताया और इसके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।
इस कार्यशाला में परियोजना अधिकारी डॉ. विद्यानंद बोरकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जय प्रकाश कर्माकर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.के. कुंजाम, नवा बिहान मितानीन समन्वयक सत्यभामा परगनिहा, पुलिस विभाग के भानु पटले, तथा विभिन्न विभागों और संस्थाओं के अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान बाल विवाह रोकथाम में सभी विभागों की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करने, जनजागरूकता अभियान चलाने और समय पूर्व तैयारी करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।*कार्यशाला ने बाल विवाह मुक्त बेमेतरा के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रखा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जशपुर : आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक आदि के प्राचार्य/संस्था प्रमुख, छात्रवृति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति की पात्रता रखते हैं को सूचित किया है कि शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृत एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatricscholarship.cg.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है।
जिसके अंतर्गत् विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन, प्रस्ताव एवं स्वीकृति वर्ष 2024-25 हेतु तिथि निर्धारित की गई है। विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन नवीन एवं नवीनीकरण 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक है। इसी तरह ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 01 जनवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक, आर्डर लॉक करने हेतु 01 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक होगी। निर्धारित तिथि के पश्चात शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किये जाएगें। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक एवं सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृति से वंचित रह जाते हैं, इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।