बेमेतरा : शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बेमेतरा : बेमेतरा जिले में अंग्रेजी माध्यम हेतु चयनित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेरला में संविदा नियुक्ति / प्रतिनियुक्ति के लिए लोक शिक्षण संचालनालय छ.ग. प्रथम तल सी खण्ड, इन्द्रावती, नवा रायपुर अटल नगर रायपुर के पत्र कमांक/ स्वा.आ.अ.मा. / 2021-22 / 161 / रायपुर दिनांक 10:05.2021 के द्वारा प्राचार्य (अंग्रेजी माध्यम) प्रतिनियुक्ति हेतु आरक्षित व्याख्याता हिन्दी 04 पद व्याख्याता अंग्रेजी 04 पद व्याख्याता संस्कृत 02 पद, व्याख्याता गणित 02 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता गणित 02 (हिन्दी माध्यम), व्याख्याता भौतिक - 02 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता जीवविज्ञान - 02 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता जीवविज्ञान-02 पद (हिन्दी माध्यम), व्याख्याता रसायन-02 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता वाणिज्य 04 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता सामाजिक विज्ञान-02 पद (अंग्रेजी माध्यम), प्रधान पाठक प्राथमिक शाला-02 पद (अंग्रेजी माध्यम), प्रधान पाठक पूर्व मा. शाला-02 पद (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक-08 पद (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक 04 पद (हिन्दी माध्यम), व्यायाम शिक्षक 02 पद, सहायक शिक्षक 10 पद (अंग्रेजी माध्यम), ग्रंथपाल-02 पद, कम्प्यूटर शिक्षक 02 पद (अंग्रेजी माध्यम), सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला-06 पद लेखापाल / सहायक ग्रेड-2, 02 पद, सहायक ग्रेड-03 02 पद, कुल 70 पद प्राप्त हुआ है।
उपरोक्त पदों में संविदा / प्रतिनियुक्ति भर्ती हेतु विज्ञापन जिला बेमेतरा के शासकीय वेब-साईट https:// bemetara.gov.in जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेरला के सूचना पटल पर देखा जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी ने जानकारी दी है कि आवेदन पत्र दिनांक 27.05. 2021 से 15.06.2021 सायं 5.00 बजे तक कार्यालयीन दिवस एवं समय पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा के निर्धारित कॉउन्टर में आवेदन पत्र स्वीकार किया जावेगा। डाक / स्पीड पोस्ट / ई-मेल के माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जावेगा। उक्त दोनो विद्यालयों के स्वीकृत पदों के लिए पृथक-पृथक आवेदन पत्र ही स्वीकार किये जायेंगे।


.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)


.jpg)


.jpeg)
.jpeg)



.jpg)

.jpg)

Leave A Comment