ब्रेकिंग न्यूज़

शासन के निर्देशनुसार होगा लघु वनोपजों का संग्रहण  बलरामपुर कलेक्टर ने ली तैयारियों की जानकारी

 वन-धन समूह को वनोपजों का करें विक्रय

बलरामपुर 10 अप्रैल 2020/ शासन के निर्देशनुसार लघु वनोपजों का संग्रहण किया जाना है। वन विभाग ने वन-धन योजना के अंतर्गत लघु वनोपजों के संग्रहण की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने वनमंडलाधिकारी को इस हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि वनांचलों में लघु वनोपज लोगों की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है इसलिए इसके संग्रहण को लॉक डाउन की अवधि में न रोका जाए। आवश्यक सावधानी का पालन करते हुए वनपजों का संग्रहण हो। उन्होंने कहा कि वनोपजों का संग्रह न होने से वनांचलों के लोगो को नुकसान होगा इसीलिए वन-धन समूह के माध्यम से इसकी खरीदी की जाएगी।
वन मण्डलाधिकारी श्री प्रणय मिश्रा ने बताया कि शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार लॉकडाउन के दौरान लघु वनोपज संग्रहण, प्रसंस्करण, परिवहन तथा भण्डार में अति-आवश्यक कार्य के लिए न्यूनतम श्रमिकों को  कार्य करने की अनुमति  दी जाएगी तथा परिवहन सेवा शर्तों के अधीन चालू रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग अपने वनोपजों को एकत्र कर वन-धन योजनान्तर्गत नजदीकी वन-धन समुह को वनोपज का विक्रय कर नगद राशि प्राप्त कर सकते है। वन-धन समूह हर्रा, हर्रा बहेड़ा, बहेड़ा कचरिया, महुआ फूल, नागरमोथा, धवई फूल सहित अन्य वनोपजों की खरीदी करेगी। लोग इनके माध्यम से अधिक से अधिक अपने वनोपजों का विक्रय करे। उन्होंने कहा कि इस दौरान सामाजिक दूरी तथा लॉकडाउन के नियमों का पूर्णतः पालन किया जाएगा ।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook