ब्रेकिंग न्यूज़

लॉक डाउन के दौरान गरीब, असहाय, भूखे एवं इसी प्रकार के अन्य लोगों को खाद्यान्न एवं पका भोजन वितरण के लिए प्रत्येक वार्ड में निगम कर्मचारी किए गए नियुक्त

 दुर्ग 15 अप्रैल 2020/नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत लॉक डाउन के दौरान भूखे, गरीब, असहाय, मजदूर एवं इसी प्रकार के अन्य लोगों तक खाद्यान्न एवं पका भोजन वितरण के लिए नगर निगम के कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। अब निगम के कर्मचारी जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य करेंगे। नियुक्त किए गए निगम के कर्मचारी को जोन वार कार्य करने के लिए आदेशित किया गया इसका आदेश उपायुक्त तरुण पाल लहरें ने जारी कर दिया है। वॉलिंटियर को जारी किए गए आईडी कार्ड निरस्त होने के साथ ही जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए निगम से कर्मचारी नियुक्त किए गए है। अलग-अलग विभाग राजस्व, संपत्तिकर, स्पैरो सॉफ्ट. के कर्मचारी, स्व सहायता समूह की महिलाएं, सामुदायिक संगटिका, स्थापना शाखा, स्टेनो कक्ष, जनसूचना विभाग, भवन अनुज्ञा एवं भवन संधारण विभाग, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, महिला एवं बाल विकास, भविष्य निधि शाखा, संपदा विभाग, असंगठित कर्मकार विभाग, स्टोर शाखा, सचिवालय, शिक्षा विभाग, भवन संधारण, योजना शाखा, लेखा शाखा, डाटा सेंटर एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों कि वार्ड वार ड्यूटी लगाई गई। प्रत्येक वार्ड के क्षेत्रफल को देखते हुए कर्मचारी नियुक्त किए गए है।

एक वार्ड के लिए दो से चार कर्मचारी को कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है। यह कर्मचारी जोन आयुक्त से समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook