ब्रेकिंग न्यूज़

प्रतिज्ञा संकुल संगठन केराडीह में सुशासन संकल्प चक्र कार्यक्रम हुआ आयोजित

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

समूह की महिलाओं को बिहान योजना के बारे में दी गई जानकारी
 
उत्कृष्ट कार्य करने वाले लखपति दीदियों को किया गया सम्मानित
 
जशपुर : सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर 2024 कार्यक्रम के तहत् कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार आज कुनकुरी विकासखण्ड के प्रतिज्ञा संकुल संगठन  केराडीह में सुशासन संकल्प चक्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समूह से जुड़ी महिलाओं को बिहान योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले दीदियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ कुनकुरी, केराडीह सरपंच चन्द्रकिरण नाग, डीडीसी प्रदीप गुप्ता सहित समूह की महिलाएं सहित उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook