मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा प्रवास पर, बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बेमेतरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 9 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रवास पर बेमेतरा आएंगे। उनके आगमन के अवसर पर बेसिक स्कूल मैदान, बेमेतरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें वे जिले को अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे एवं हितग्राहियों से सीधे संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय का आगमन दोपहर 12ः30 बजे प्रस्तावित है। आगमन उपरांत वे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात वे करोड़ों रुपये की लागत से तैयार विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
मुख्य मंच पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत पुष्पगुच्छ, पारंपरिक अंगवस्त्र एवं गजमाला से किया जाएगा। महतारी वंदन योजना एवं बिहान की दीदियों द्वारा मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया जाएगा।कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देंगे। इसके बाद अतिथिगण जनसमूह को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपने उद्बोधन में जिले के विकास, जनकल्याण योजनाओं एवं आगामी प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालेंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री, प्रमाणपत्र एवं चेक वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह, बाल वृक्ष एवं जैकेट भी भेंट किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रवास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम दोपहर 2ः30 बजे मुख्यमंत्री के प्रस्थान के साथ समाप्त होगा।


.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)


.jpg)

.jpeg)



.jpg)

.jpg)

.jpg)
Leave A Comment