कलेक्टर श्री व्यास ने कुनकुरी छठ घाट का किया निरीक्षण, मुख्यमंत्री ने कुनकुरी छठ घाट के सौन्दर्यकरण हेतु 5 करोड़ 17 लाख दी स्वीकृति छठ घाट की साफ-सफाई, पचरी निर्माण, पाथ-वे, सौलर लाइट और बच्चों के लिए बनाया जाएगा बाल उद्यान
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जशपुरनगर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने गुरुवार को नगरी निकाय कुनकुरी के छठ घाट का निरीक्षण किया और स्थानीय जनप्रतिनिधीयों के साथ समीक्षा बैठक लेकर कुनकुरी के छठ घाट के सौन्दर्य करण के लिए सुझाव भी लिए। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी छठ घाट के सौन्दर्यकरण करने के लिए 5 करोड़ 17 लाख की स्वीकृति दी गई है। इस राशि का उपयोग कुनकुरी के विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। उन्होंने कुनकुरी छठ घाट के आस-पास सीमांकन करने और मुआवजा राशि का भी समाधान करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विनयशील गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार यादव, एसडीएम श्री नन्द जी पांडे, नगर निकाय के अधिकारी और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस दौरान छठ घाट के सौन्दर्यकरण के लिए जनप्रतिनीधियों के साथ आम नागरिकों ने अच्छा सुझाव भी दिए हैं। कलेक्टर ने कुनकुरी तालाब उघान आदि अन्य जगहों के देख-रेख साफ सफाई के लिए समिति बनाने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि जन आस्था का सम्मान और लोक संस्कृति का संवर्धन के शहर में छठ तालाब विकास की स्वीकृति मिली है। जिसके तहत कुनकुरी छठ घाट की सफाई की जाएगी। रिटर्निंग वाल, गाद की साफ सफाई, दो स्वागत गेट, पचरी निर्माण, 10 नग वोट , फाउंटेन,10 नग पैर वाले वोट, सोलर लाइट, 50 नग लाइट, पाथ-वे, सेल्फी पाइंट, बच्चों के खेलने के लिए छोटे उद्यान और ओपन जिम की व्यवस्था, बैठने की चेयर, शौचालय, चेंजिंग रूम, आदि अन्य कार्य किया जाएगा।

.jpg)

.jpeg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)



.jpeg)
.jpeg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment