छत्तीसगढ़ की कोंडागांव पुलिस ने रेप केस में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया
छत्तीसगढ़ की कोंडागांव पुलिस ने रेप केस में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पीड़िता ने 6 नवंबर को विश्रामपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 4 नवंबर को आरोपी विदेश कुमार मरकाम ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 64, 331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।
कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं कोंडागांव पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों पर सख्त और फौरन कार्रवाई की जाएगी।

.jpeg)


.jpeg)
.jpeg)



.jpg)

.jpg)
Leave A Comment