शपथ चुनौतीपूर्ण कार्यों में निर्णय लेने में मिलेगा सहयोग-आईजी

253 नव आरक्षकों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 मार्च। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनंादगांव में 17 मार्च को 4 जुलाई 2025 से सतत संचालित 83वां नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के 153 पुरूष एवं 70 महिला प्रशिक्षणार्थी नव आरक्षकों का दीक्षांत परेड पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव सोमावार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
दीक्षांत समारोह अवसर पर बालाजी राव ने कहा कि आज आपने मातृभूमि की रक्षा तथा देश-सेवा की शपथ ली है। यह अवसर जीवन में एक बार ही आता है । मुझे विश्वास है कि आप शपथ के एक-एक शब्द का पूर्ण समर्पित भाव, निष्ठा एवं निष्पक्षता से पालन करेंगे। यह शपथ चुनौतीपूर्ण कार्यों के निष्पादन के समय आपको निर्णय लेने में सहयोग प्रदान करेगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आप सभी प्रशिक्षण उपरांत शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत हुए हैं, चूॅंकि आप घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थ हैं एवं विभिन्न नक्सल विरोधी अभियानों में भी शामिल रहे हैं। जिससे आपको यह ज्ञात ही है कि इस वर्ष नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को अभूतपूर्व सफलताएं प्राप्त हुई है। हमारा प्रदेश नक्सल समस्या से मुक्त होने जा रहा है। अत: मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप अपने मूल इकाई जाकर दशकों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित एवं नक्सलवाद का दंश झेल रहे आम-जनता के मन में शासन के प्रति विश्वास कायम करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मुख्य अतिथि की आसंदी से उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनायें देते कहा कि मुझे विश्वास है कि प्रशिक्षण के दौरान व्हीआईपी एवं कानून-व्यवस्था ड्यूटी के व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। इन अनुभव के आधार पर आपसे अपेक्षा है कि पुलिसिंग में व्यावसायिक दक्षता, कार्यकुशलता संयमित आचरण एवं अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभागीय गरिमा के अनुरूप कार्य करेंगे। अंत में बालाजी राव द्वारा पुन: प्रशिक्षणार्थियों एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि के परेड सलामी के उपरांत प्रशिक्षणार्थी नवआरक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई एवं प्रशिक्षण संस्था का प्रतिवेदन वाचन किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण विद्यालय के इस 83वें नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र में जो 4 जुलाई 2025 से संचालित है, इसमें 153 पुरूष प्रशिक्षणार्थी एवं 70 महिला प्रशिक्षणार्थी नव आरक्षकों सहित कुल 223 नव आरक्षकों ने बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जिसमें 30 प्रशिक्षणार्थी आत्मसमर्पित, 33 प्रशिक्षणार्थी नक्सल पीडि़त, 37 प्रशिक्षणार्थी सहायक आरक्षक से पदोन्नत एवं 42 प्रशिक्षणार्थी गोपनीय सैनिक से भर्ती हुए हैं।
प्रशिक्षण के दौरान इन प्रशिक्षणार्थियों को शस्त्र के साथ ड्रील बिना शस्त्र के ड्रील, अत्याधुनिक हथियारों की हैंडलिंग, फायरिंग फिल्ड क्राफ्ट एवं जंगल टेक्टिस का गहन प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही कानून एवं अन्य समसामयिक विषयों पर संस्था के अध्यापकों तथा अतिथि व्याख्याताओं के माध्यम से व्याख्यान कराया गया। साथ ही समय-समय पर राज्य के विभिन्न जिलों में इन्हें कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया है।
परेड कार्यक्रम के अवसर पर संस्था उत्कृष्ठ प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि बालाजी राव के करकमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं चेक प्रदान किया गया एवं संस्था को अमुल्य योगदान देने वाले अतिथियों का स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। जिसमें एएसपी कीर्तन राठौर समेत अरूण सिंह, हरेश टोंडर, हरीश तिवारी, लोकेश कसेर, नवरतन कश्यप, सत्यार्थ शर्मा, श्रवण कुमार मिश्र रहे। कार्यक्रम के अन्त में गजेन्द्र सिंह द्वारा मुख्य अतिथि बालाजी राव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।