अभिषेक शर्मा के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 3 सिक्स लगते ही बनेंगे नए 'सिक्सर किंग'

IND vs ENG : इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के पास IND vs ENG टी20 सीरीज में इतिहास रचने का मौका होगा।

अभिषेक शर्मा के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 3 सिक्स लगते ही बनेंगे नए 'सिक्सर किंग'

IND vs ENG : इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के पास IND vs ENG टी20 सीरीज में इतिहास रचने का मौका होगा। बाएं हाथ का यह विस्फोटक बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में उन्होंने 20 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी। अगर आज मैनचेस्ट में भी उनका बल्ला चलता है तो वह भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के सिक्सर किंग बन सकते हैं। जोस बटलर फिलहाल लिस्ट में पहले पायदाान पर हैं, वहीं अभिषेक तीसरे नंबर पर। आईए जानते हैं-

यह लिस्ट है IND vs ENG टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की। अभिषेक शर्मा मात्र 7 मैचों में 26 छक्कों के साथ लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर 28 छक्कों के साथ पहले तो, हार्दिक पांड्या 27 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। बटलर ने यह 28 छक्के 29 मैचों में लगाए हैं। वह आज के मैच में भी भारत के खिलाफ खेलेंगे। ऐसे में अभिषेक शर्मा के साथ उनका छक्कों का अच्छा कॉन्टेस्ट होगा।

अगर बटलर फेल होते हैं और अभिषेत शर्मा तीन छक्के लगाने में कामयाब रहते हैं, तो भारतीय बल्लेबाज IND vs ENG टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाला बल्लेबाज बन जाएगा।

IND vs ENG टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन

  • जोस बटलर- 28
  • हार्दिक पांड्या- 27
  • अभिषेक शर्मा- 26
  • जेसन रॉय- 20
  • विराट कोहली- 19

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में 4 छक्के लगाकर अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 100 छक्के पूरे किए थे। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज थे। अभिषेक 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कुल 5वें भारतीय हैं।

इंग्लैंड (प्लेइंग XI) : फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

भारत बनाम इंग्लैंड स्क्वॉड:

इंडिया टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड टीम: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर(एजेंसी)