‘एक दिन’ की स्क्रीनिंग पर आमिर-जुनैद का सरप्राइज
मुंबई : रोमांटिक एहसासों से सजी फिल्म ‘एक दिन’ ने रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। साई पल्लवी और जुनैद खान की फ्रेश जोड़ी, सादगी भरी कहानी और दिल को छू लेने वाले संगीत ने फिल्म को पहले ही चर्चा में ला दिया था।
अनिल बेदाग
‘एक दिन’ से लौटा आमिर-मंसूर का जादू
मुंबई : रोमांटिक एहसासों से सजी फिल्म ‘एक दिन’ ने रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। साई पल्लवी और जुनैद खान की फ्रेश जोड़ी, सादगी भरी कहानी और दिल को छू लेने वाले संगीत ने फिल्म को पहले ही चर्चा में ला दिया था। लेकिन इस सिनेमाई सफर को उस वक्त एक अलग ही ऊंचाई मिल गई, जब स्क्रीनिंग के बाद आमिर खान, जुनैद खान और निर्देशक सुनील पांडे खुद थिएटर पहुंचकर फैंस को सरप्राइज दे बैठे।
थिएटर में मौजूद दर्शकों के लिए यह पल किसी सपने से कम नहीं था। तालियों की गूंज, चीयर और कैमरों की फ्लैश के बीच आमिर और जुनैद ने फैंस से खुलकर बातचीत की, तस्वीरें खिंचवाईं और उनके प्यार का दिल से शुक्रिया अदा किया। यह मुलाकात सिर्फ एक प्रमोशनल एक्टिविटी नहीं, बल्कि सितारों और दर्शकों के बीच एक खूबसूरत कनेक्शन बन गई।
खास बात यह भी है कि ‘एक दिन’ के जरिए आमिर खान और मंसूर खान की आइकॉनिक जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। कयामत से कयामत तक से लेकर जाने तू... या जाने ना तक रोमांस को नई पहचान देने वाली यह जोड़ी अब एक नई कहानी के साथ लौटी है, जो सादगी में गहराई और एहसासों में ताजगी लेकर आई है।
thenewsindia@gmail.com