राजपुर परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित
बलरामपुर : एकीकृत बाल विकास परियोजना राजपुर, अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र चन्द्रगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी केन्द्र उधेनुपारा आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त होने से उक्त पद पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
6 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं इच्छुक आवेदिकाएं
बलरामपुर : एकीकृत बाल विकास परियोजना राजपुर, अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र चन्द्रगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी केन्द्र उधेनुपारा आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त होने से उक्त पद पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदिकाओं द्वारा 6 जुलाई 2026 तक महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑनलाइन पोर्टल https://aww.e-bharti.in पर आवेदन किया जा सकता है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं नियम, शर्तें संबंधित परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।
thenewsindia@gmail.com