मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप (CMGGF)”
दो वर्षीय एमबीए इन पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस कोर्स
IIM के प्रतिनिधि जिले के सभी कॉलेजों में बच्चों को कोर्स के संबंध में दे रहे जानकारी
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में जशपुर के होनहार बच्चे दो वर्ष का कर सकेंगे कोर्स
कोर्स निःशुल्क होगा
बच्चों की फीस छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वहन किया जाएगा
प्रवेश लेने वाले विघार्थियों को मिलेगा प्रत्येक माह 50 हजार की छात्रवृत्ति
जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में,भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर (IIM Raipur) के प्रतिनिधि श्री बिनॉय टी एवं श्री एस.एन. मंडल द्वारा जशपुर सहित छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों का दौरा किया जा रहा है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य “मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप (CMGGF)” के अंतर्गत संचालित दो वर्षीय एमबीए इन पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस का कोर्स कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है, जो कि प्प्ड रायपुर एवं छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
इस दौरे के दौरान प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न इंजीनियरिंग महाविद्यालयों एवं स्नातक महाविद्यालयों का भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को कार्यक्रम की विशेषताओं, पात्रता, एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही, अधिक से अधिक युवाओं तक जानकारी पहुंचाने के लिए पंपलेट वितरण भी किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों की संपूर्ण फीस छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वहन की जाएगी तथा प्रति माह ₹50,000 का आकर्षक छात्रवृत्ति भी प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को प्प्ड रायपुर में कक्षा शिक्षण के साथ-साथ राज्य शासन के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर भी प्राप्त होगा।
यह कार्यक्रम विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है तथा इसमें राज्य शासन की आरक्षण नीति लागू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं आवेदन हेतु प्प्ड रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। प्प्ड रायपुर की टीम द्वारा जशपुर के सभी विकास खंडों के कालेज का भ्रमण करके विद्यार्थियों को कोर्स के संबंध में जानकारी दी जा रही है।
thenewsindia@gmail.com