जिला स्तरीय रोजगार मेला 29 जुलाई को, 559 पदों पर होगी भर्ती

महासमुंद : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु 29 जुलाई 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला

जिला स्तरीय रोजगार मेला 29 जुलाई को, 559 पदों पर होगी भर्ती

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

महासमुंद : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु 29 जुलाई 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, ग्राम बरोड़ा बाजार, महासमुंद में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित होगा।

उप संचालक रोजगार डॉ. शशी अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां डब्ल्यूआईओ एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, सूर्या कंस्ट्रक्शन कंपनी, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, यूपीडीटी एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, एनआईआईटी लिमिटेड तथा स्टे प्रोटेक्टेड सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए कुल 559 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा तथा पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ उपस्थित होना है। साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। इसके लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल https://www.erojgar.cg.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्त पदों की संख्या, पदवार शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान एवं कार्यस्थल संबंधी विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय, महासमुंद से या ई-रोजगार पोर्टल पर प्राप्त कर सकते है।