जिले में कुष्ठ उन्मूलन पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज जिले के चिकित्सा अधिकारियों एवं सेक्टर सुपरवाइजरों के लिए एक

जिले में कुष्ठ उन्मूलन पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज जिले के चिकित्सा अधिकारियों एवं सेक्टर सुपरवाइजरों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव, प्रशिक्षक के रूप में क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान त्स्ज्त्प्, रायपुर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेख अहतेसाम शरीफ एवं सहायक निदेशक एपिडेमियोलॉजी डॉ. किरण स्वप्निल अखाडे, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. वी. पी. सिंह उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान, संदिग्ध केसों की रिपोर्टिंग, मल्टी ड्रग थेरेपी एमडीटी का उचित उपयोग, रिएक्शन व अल्सर प्रबंधन, विकलांगता रोकथाम, संपर्क जांच एवं एसडीआर एंड पीआरपी प्रोटोकॉल पर विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने कहा कि हमारा लक्ष्य जिले से कुष्ठ को पूरी तरह समाप्त करना है।

इस कार्यशाला से फील्ड स्टाफ की क्षमता बढ़ेगी और जीरो कुष्ठ का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त होगा।
जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. वी. पी. सिंह ने कार्यशाला में कुष्ठ के लक्षण, समय पर उपचार एवं सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू धृतलहरे,  जिले के सभी विकासखंडों से आए चिकित्सा अधिकारियों व सेक्टर सुपरवाइजरों ने सक्रिय भागीदारी की।