1 जुलाई से बदल जाएंगे कई बड़े नियम! पासपोर्ट, आधार कार्ड और LPG से जुड़े नए अपडेट जान लें
Rules Change From 1st July 2026 : 1 जुलाई 2026 से कई नियमो में बदलाव हो रहा है। जहां पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा। वहीं, रेलने में नियमों का उल्लंघन करने पर अब अधिक जुर्माना लगेगा।
Rules Change From 1st July 2026 : 1 जुलाई 2026 से कई नियमो में बदलाव हो रहा है। जहां पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा। वहीं, रेलने में नियमों का उल्लंघन करने पर अब अधिक जुर्माना लगेगा।
पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियम 1980 में संशोधन कर दिया है। जिसकी वजह से अगले महीने की पहली तारीख से पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा। 1 जुलाई 2026 से नया या पासपोर्ट रिइश्यू करवाने की स्थिति में लोगों 1500 रुपये की जगह 2500 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, तत्काल पासपोर्ट फीस को 3500 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये कर दिया गया है। यह फी स्ट्रक्चर 36 पेज के पासपोर्ट के लिए है। 60 पेज के नए या फ्रेश पासपोर्ट को रिइश्यू करवाने के लिए 2000 रुपये की जगह 3500 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, तत्काल पासपोर्ट के लिए 4000 रुपये की जगह 6000 रुपये देने होंगे।
Aadhar Card: फ्री में अपडेट होगा आधार कार्ड

अगर आपको भी आधार कार्ड में ईमेल अपडेट करवाना है तो 1 जुलाई तक का इंतजार कर लीजिए। मौजूदा समय में जीएसटी सहित 75 रुपये देने होते हैं। लेकिन 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक यह सर्विस फ्री रहेगी। बता दें, यह फ्री की सर्विस सिर्फ मोबाइल ऐप पर ही रहेगी।
New Railway Updates: रेलवे के नियमों में भी बदलाव

केंद्र सरकार ने रेलवे से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार अब 250 रुपये की जगह 500 रुपये जुर्माना देना होगा। वहीं, रेलवे के जरिए खतरनाक वस्तु ले जाने पर 10,000 रुपये तक जुर्माना देना होगा। वहीं, अगर कुछ गंभीर मामला रहा तब की स्थिति में जेल की भी संभावना रहेगी। सरकार ने बिना लाइसेंस के समाने बेचने वाले लोगों पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान 1 जुलाई से किया है। कोई व्यक्ति अगर महिला कोच में सफर करता हुआ पाया गया तो उसे 2500 रुपये तक का जुर्माना देना हो सकता है।
HDFC bank के क्रेडिट कार्ड्स के नियमों में बदलाव

जुलाई से HDFC Bank Regalia Gold से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव हुआ है। अब ग्राहकों को एक तिमाही में कम से कम 60,000 रुपये खर्च करने होंगे। इस लिमिट तक पहुंचने के बाद ही ग्राहकों को एयरपोर्ट लाउंज अगले तिमाही में फ्री होगा।
ITR फाइल करने की डेडलाइन

अगर आपने अभी तक आईटीआर फाइल नहीं किया है। तो अगले कुछ दिन महत्वपूर्ण रहेंगे। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है। ऐसे में कोई समस्या ना हो इसके लिए डेडलाइन का इंतजार नहीं करना चाहिए।
LPG सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ प्राइस रिवीजन

1 जुलाई से सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ की कीमतो में रिवीजन हो सकता है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद अब देखना है कि रेट में कोई बदलाव होता है या नहीं।(एजेंसी)
thenewsindia@gmail.com