’टेडमा-बडेसाल्ही सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप- कार्यपालन अभियंता’
कोरिया : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बचरा पोड़ी तहसील क्षेत्र में टेडमा से बडेसाल्ही तक 6.40 किलोमीटर लंबाई की सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता मापदंडों के अनुरूप किया जा रहा है।
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बचरा पोड़ी तहसील क्षेत्र में टेडमा से बडेसाल्ही तक 6.40 किलोमीटर लंबाई की सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता मापदंडों के अनुरूप किया जा रहा है।
कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, बैकुंठपुर ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है तथा कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार सड़क निर्माण के प्रारंभिक चरण में अर्थवर्क कार्य के दौरान आवश्यकतानुसार पानी का छिड़काव कर रोलिंग एवं कम्पेक्शन का कार्य मानकों के अनुरूप संपादित किया गया है। इसके बाद वर्तमान में जीएसबी (ग्रेन्युलर सब-बेस) का कार्य प्रगतिरत है, जिसमें केशर स्टोन एवं डस्ट के मिश्रण का उपयोग निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया जा रहा है।
जानकारी दी गई है कि वर्तमान में अर्थवर्क, सबग्रेड एवं जीएसबी का कार्य चल रहा है। इन कार्यों के पूर्ण होने के पश्चात ही तकनीकी प्रक्रिया के अनुसार डब्ल्यूएमएम (वेट मिक्स मैकडम) कार्य प्रारंभ किया जाएगा। निर्माण कार्य की समय-समय पर विभागीय इंजीनियरों एवं ठेकेदार द्वारा जांच की जा रही है, जिससे गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
विभाग ने कहा है कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी प्रावधानों के अनुरूप प्रगति पर है तथा गुणवत्ता संबंधी सभी मानकों का पालन किया जा रहा है।
thenewsindia@gmail.com