स्व-सहायता समूह से बसंती बनीं लखपति दीदी
बलरामपुर : विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम धनगांव की निवासी श्रीमती बसंती सरकार ने लखपति दीदी के रूप में पहचान बनाई है। सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बीच जीवन यापन करने वाली बसंती ने विपरीत परिस्थितियों हार
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
विपरीत परिस्थितियों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बनी उम्मीद
बलरामपुर : विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम धनगांव की निवासी श्रीमती बसंती सरकार ने लखपति दीदी के रूप में पहचान बनाई है। सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बीच जीवन यापन करने वाली बसंती ने विपरीत परिस्थितियों हार नहीं मानी और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन को नई दिशा देने का निर्णय लिया।
वे बताती है कि शुरुआती दौर में आर्थिक संकट, खेती के पारंपरिक तरीकों और संसाधनों की कमी जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। परिवार की जिम्मेदारियों के साथ आय के सीमित साधनों के कारण उन्हें कई बार कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ रहा था लेकिन अब समूह से जुड़ने के बाद उन्हें न सिर्फ आर्थिक सहयोग मिला, बल्कि नई तकनीकों और आजीविका के अवसरों की जानकारी भी मिली। उन्होंने समूह से ऋण लेकर उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाया और अपनी मेहनत से 65 क्विंटल धान का उत्पादन किया।
इसके साथ ही मक्का की खेती से लगभग 1 लाख रुपये तथा खीरे की फसल से 2 लाख रुपये की आय अर्जित की। श्रीमती बसंती ने मछली पालन भी शुरू किया, जिससे उन्हें अतिरिक्त 10 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई। विभिन्न आय स्रोतों के माध्यम से उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया और लखपति दीदी बनी। श्रीमती बसंती क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभर रही है। जो आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अन्य लोगों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
thenewsindia@gmail.com