ईरान युद्ध: मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष में अब तक 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत

अमेरिकी सैन्य अधिकारियों का कहना है कि घायल हुए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर क़रीब 200 हो गई है. इनमें कम से कम 13 सैनिकों की मौत हो चुकी है. मध्य-पूर्व में 28 फ़रवरी को अमेरिका और इसराइल का ईरान के साथ युद्ध शुरू हुआ था. इसके बाद से अब तक तीन हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. यह अनुमान एक ईरानी समूह ने लगाया है. ईरान के बाहर से काम करने वाली ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज़ एजेंसी (एचआरएएनए) का कहना है कि कुल मौतों में 1,351 आम नागरिक और 1,126 सैन्य कर्मी शामिल हैं. लेबनान में अब तक 886 लोगों की मौत हुई है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, मरने वालों में 67 महिलाएं और 111 बच्चे शामिल हैं. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और ओमान ने भी युद्ध से जुड़ी मौतों को रिपोर्ट किया है.(bbc.com/hindi)