ओपन परीक्षा केंद्र बालसमुंद का बीईओ ने किया निरीक्षण

छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 17 मार्च। ओपन परीक्षा केंद्र के प्रथम दिवस विकासखंड शिक्षा अधिकारी कामिनी महिलांग के द्वारा ओपन परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालसमुंद का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र के केंद्राध्यक्ष विजय कुमार घृतलहरे ने बताया कि कक्षा 12वीं विषय हिंदी विषय का परीक्षा आयोजित हो रहा था। इस परीक्षा केंद्र में 106 परीक्षार्थी दर्ज थे, जिनमें से 99 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित एवं 6 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार का नकल प्रकरण नहीं पाया गया। परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संचालित होते पाया गया। बीईओ ने केंद्राध्यक्ष विजय कुमार घृतलहरे एवं परीक्षा कार्य में संलग्न समस्त कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र में किसी भी प्रकार की नकल नहीं होना चाहिए एवं परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न किया जाना चाहिए।