- Home
- Koriya
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने छ.ग. पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6 (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में 19 दिसम्बर 2023 को ग्राम सभा आयोजित करने का आदेश दिया है। उन्होंने पंचायती राज अधिनियम की धारा के तहत गणपूर्ति के साथ-साथ ग्राम सभा की सदस्यों की शत-प्रतिशत उपस्थिति का दायित्व सरपंच, पंच एवं सचिव का होगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस, एवं बुद्धिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाना है। इसके तहत 05 बालक/बालिकाओं को 25 हजार रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा।इस पुरस्कार हेतु पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन 27 दिसम्बर 2023 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग बैकुण्ठपुर में जमा कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से सम्पर्क कर सकते है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के संबंध में समय-सारणी जारीकलेक्टर ने ली राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की बैठक
कोरिया : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 से पूर्व विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के संबंध में समय-सारणी जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के संबंध में समय-सारणी के संबंध में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण-पूर्व गतिविधियों के आधार पर मतदान केन्द्रों की पुनर्व्यवस्था एवं अनुभागों का गठन, मतदाता सूची/ईपिक में विसंगतियों को दूर करने, अनुभागों/भागों का पुनर्निर्धारण और मतदान केन्द्र के अनुभाग/भाग की सीमा स्थान के प्रस्तावित पुनर्गठन को अंतिम रूप देना और मतदान केन्द्रों की सूची का अनुमोदन प्राप्त करने, कंट्रोल टेबल का अद्यतयनीकरन, प्रारूप 1 से 8 तक की तैयारी, आर्हता के लिए 01 जनवरी 2024 के संदर्भ में पूरक और एकीकृत ड्राप्ट रोल तैयार करने का कार्य 20 दिसम्बर 2023 से 05 जनवरी 2024 तक किया जाएगा।उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण गतिविधियों के अंतर्गत एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 06 जनवरी 2024 को किया जाएगा। मतदाता सूची के संबंध में दावा एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 06 से 22 जनवरी 2024 तक, दावा आपत्तियों का निस्तारण 02 फरवरी 2024 को एवं मानदंडों के अनुसार मतदाता सूची की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करने हेतु 06 फरवरी तक भेजा जाएगा एवं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 08 फरवरी 2024 को किया जाएगा।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लंगेह ने बताया कि मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के प्रस्ताव 21 दिसम्बर 2023 तक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को प्रेषित किया जाना है। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नंदनी साहू, राजनैतिक दल के प्रतिनिधि श्री प्रदीप गुप्ता, श्री विशाल कांत गुप्ता एवं श्री धर्मसाय सहित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
श्री विष्णुदेव साय ने भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए मुख्यमंत्री पद की ली शपथकोरियावासियो में साय के मुख्यमंत्री बनने पर जबरदस्त उत्साह
कोरिया : 59 साल 9 महीना 22 दिन की उम्र में सरगुजा सम्भाग के जशपुर जिले के ग्राम बगिया के लाड़ले बेटे श्री विष्णुदेव साय ने आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की राजधानी, रायपुर में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पिता श्री राम प्रसाद साय और माता श्रीमती जशमनी देवी के बड़े सुपुत्र श्री विष्णु देव साय एक जमीनी नेता है। पंच, सरपंच, सांसद, केंद्रीय राज्यमंत्री रहे अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रुप में अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह़ ने अबाकरी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप धारा 1 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए 18 दिसम्बर को गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन जिले की समस्त देशी, विदेशी मंदिरा की फुटकर दुकानें पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर ने उक्त घोषित शुष्क दिवस का कड़ाई से पालन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नम्बर से प्रारम्भ हो गया है। जानकारी मुताबिक इस वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या 22 हजार 282 है जबकि धान बोए गए रकबा लगभग 29 हजार 771 हेक्टेयर है, वहीं धान खरीदी के लिए 22 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इन उपार्जन केन्द्रों से अबतक 98920 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार उपार्जन केन्द्र गिरजापुर में 9092, चिरमी में 3591, बंजारीड़ांड में 898, छिन्दडांड में 3341, जामपारा में 5663, जिल्दा में 3173, रतनपुर में 259, झरनापारा में 3421, छिदिंया में 5922, तरगवां में 5058, धौराटिकरा में 3612, पटना में 18664, पोंडी में 8906, बडेकलुआ में 1547, बैमा में 5250, अकलासरई में 347, रजौली में 2331, सरभोका में 9548, सलबा में 3142, कटगोडी में 2674 तथा सोनहत में 2472 क्विंटल का धान खरीदी पंजीकृत कृषको से की गई है।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा, आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम को सफल बनाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डॉ. चतुर्वेदी ने बैठक में बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु आयोजित किया जा रहा है। जिससे योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्व तरीके से पहुंचाया जा सकें। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाएं जैसे स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए तथा प्रमुख योजनाओं-मिशन के माध्यम से संतृप्ति के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएं सुलभ बनाने हेतु जागरूकता सुनिश्चित करना होगा ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाया जा सकें।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जांजगीर चांपा जिले में दिनांक 15 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक पुलिस लाईन खोखराभांठा जांजगीर में अग्निवीर थल सेना भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इस थल सेना भर्ती रैली के लिये अप्रैल 2023 में ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था उक्त परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं का शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं का आयोजन किया जा रहा है। उक्त भर्ती रैली में सीईई परीक्षा उत्तीर्ण युवा अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय मनेन्द्रगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस के लिए 28 लाख रूपये की राशि मंजूर दी है। तहसील पोड़ी बचरा के ग्राम अमका की अंजली की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस श्री पुन्नालाल, ग्राम बडे़साल्ही के अविनाश की संर्प काटने से मृत्यु होने के पर उनके वारिश लक्ष्मी प्रसाद, ग्राम कदमबहरा के आदित्य की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिश बलदेव सिंह, ग्राम टेडमा की ननकी बाई की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिश श्री घासीराय, ग्राम कदमबहरा के शिवांश की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिश सनिता, ग्राम बडे़ कलुआ की सुनीता की गाज मारने से मृत्यु होने पर उनके वारिश सुमित एवं तहसील पटना के ग्राम बुड़ार के रूबेन्द्र की पानी डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिश चन्द्रवती के लिए क्रमशः 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैं।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के समुचित क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने जिला एवं ग्राम पंचायत स्तरीय समिति का गठन किया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कलेक्टर अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को सदस्य सचिव होंगे।जिला स्तरीय समिति में वनमण्डलाधिकारी, अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैकुण्ठपुर/सोनहत, महाप्रबंधक एस.ई.सी.एल., मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उप संचालक कृषि/पशुपालन/मत्स्य पालन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, खाद्य अधिकारी, सहायक पंजीयक सहकारिता, श्रम विभाग, अग्रणी बैंक (लीड बैंक) अधिकारी तथा जनसम्पर्क अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।इसी प्रकार ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, आंगनवाडी कार्यकर्ता, मितानिन/आषा कार्यकर्ता, प्राचार्य/प्रधानपाठक पंचायत मुख्यालय, ग्रामीण कृषि एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, सहकारिता निरीक्षक तथा वन रक्षक को ग्राम पंचायत स्तरीय समिति में रखा गया है।कलेक्अर श्री लंगेह ने उक्त समिति को विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देष दिए है।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के समुचित क्रियान्वयन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डा. आशुतोष चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। डॉ. चतुर्वेदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रियान्वयन हेतु समस्त विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए समय-समय पर प्राप्त निर्देशों के अनुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित करायेंगे।इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर पर क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायत समिति के साथ समन्वय करते हुए सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर/सोनहत को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगरीय क्षेत्र में क्रियान्वयन हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर को नोडल अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया के कृषि विज्ञान केन्द्र में वर्चुअल कार्यकम का हुआ आयोजन
कोरिया : विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ग्रामीणों के साथ वीडियो काफेन्स के माध्यम से जुड़े एवं हितग्राहियों से सीधे वार्तालाप किया। कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। मजबूत इच्छाशक्ति के बलबूते कुछ भी किया जा सकता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से सवाद की। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश में विकसित भारत सकल्प यात्रा निकाली जा रही है जिसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं का पूर्ण लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहचे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत सकल्प यात्रा ऐसे लोगों तक पहुंचने का बहुत बड़ा माध्यम बनी हैए जिससे लोगों को कम समय में हो विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
विशेष पंजीयन अभियान-पंजीकरण अभियान
कोरिया : महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में निर्धारित मापदण्डों में पात्र परिवारों के प्रथम बच्चे के जन्म पर 02 किश्तों में राशि 5000 तथा द्वितीय बालिका संतान होने पर एकमुश्त 6000 दिए जाने का प्रावधान है। योजना अंतर्गत जिले में 07 दिसम्बर 2023 से 10 दिसम्बर तक विशेष पंजीयन अभियान-पंजीकरण अभियान शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सफल आयोजन हेतु कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कोरिया : भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर ग्रामीण और शहरी इलाकों में पहुंचाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु भारत सरकार द्वारा ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ की शुरुआत की गई है। इसी संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बैठक लेकर उन्होंने बताया कि ऐसे लोग जो भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र है उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही इस ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ का मुख्य उद्देश्य है। इस अभियान में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान न्याय योजना, जल जीवन मिशन जैसी भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से वंचित लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कलेक्टर श्री लंगेह ने अधिकारियों को जिले की डेल्टा रैंकिंग की वृद्धि के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कोरिया : आकांक्षी ब्लॉकों और आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग के संबंध में नीति आयोग द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन हुआ। बता दें की नीति आयोग द्वारा एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (एबीपी) की पहली डेल्टा रैंकिंग जारी की गई है। आकांक्षी जिला कार्यक्रम स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, जल संसाधन वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास आदि सूचकांक के आधार पर जिलों की रैंकिंग होती है। वीडियो कांफ्रेंस के पश्चात कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा बैठक की समीक्षा भी की गई जिस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मौसम की स्थिति के अनुसार उचित व्यवस्था करने के दिए निर्देश
कोरिया : प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने छिंदडांड में धान खरीदी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने धान बेचने आए किसानों से बात कर उनसे उपार्जन केंद्र की व्यवस्थओ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन केंद्र में आए किसानों के धान को तौल कर देखा तथा अब तक हुए कुल धान खरीदी एवं उठाव, धान के रखरखाव, बारदाने की उपलब्धता, किसानों के पंजीयन आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को बेमौसम बारिश को मद्देनजर रखते हुए धान के स्टैकिंग हेतु उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसका विशेष ध्यान दें की धान बेचने आए किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए हर मुमकिन प्रयास करेंगे - कलेक्टर श्री लंगेह
कोरिया : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा शहीद सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिकों एवं सेना में सेवारत सैनिकों और उनके परिवारों को देश के प्रति उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया गया।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर रणजीत सिंह बिष्ट ने बताया कि आज 07 दिसम्बर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11ः00 बजे किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर जिले के समस्त भूतपूर्व सैनिको, विधवाओं, सेवारत सैनिको एवं उनके आश्रितों को अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु से आवेदन आमंत्रित किया जा रहा हैं। इसमें बेरोजगार युवक एवं युवतियों को योजना अंतर्गत अधिकतम स्वीकृत लागत निर्माण/उद्योग इकाईयांे हेतु 25 लाख, सेवा इकाई 10 लाख एवं व्यवसाय हेतु 2 लाख प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आवेदक न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
इस योजना की पात्रता हेतु आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी, आवेदक के परिवार को वार्षिक आय 3 लाख से कम हो आवेदक का आयु दिनांक को 18 से 35 वर्ष के माध्यम हो, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से महिला तथा विकलांग एवं नक्सल प्रभावित परिवार के सदस्य एवं सेवानिवृत्त सैनिक हेतु अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट पात्रता है।आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवदेन पत्र के साथ में राशन कार्ड, निवास, मतदाता पहचान पत्र, ड्राईविंग लाइसेंस (कोई भी एक) शैक्षणिक व तकनीकी संबंधी प्रमाण पत्र, जन्मतिथी, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निःशक्तजन, भूतपूर्व सैनिक, अल्पसंख्य, जाति, उद्यमी विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रमाण पत्र, भूमि एवं भवन किराए पर हो तो किरायानामा कम से कम पांच वर्ष की अवधि के लिए, मशीनरी, उपकरण, साज-सज्जा में हेतु वर्तमान दरों के कोटेषन, पासपोर्ट दो फोटो इस योजना का लाभ एक परिवार में से एक ही व्यक्ति को मिलेगा। भारत सरकार तथा राज्य शासन की किसी अन्य योजना के अंतर्गत अनुदान का लाभ लिया हो वे पात्र नहीं होंगे।आवेदक अपना समस्त दस्तावेजों के दो प्रतियों साथ में 31 दिसम्बर 2023 तक कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कलेक्टर परिसर में जमा कर सकतें है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालीन समय में संपर्क कर सकते हैं।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सामान्य प्रेक्षक के उपस्थिति में पूरा हुआ मतगणना का अंतिम प्रशिक्षण
कोरिया : भारत के लोकतंत्र की मजबूती के लिए सामान्य निर्वाचन का पर्व आयोजित होता है और आप सभी इसके अंतिम चरण के सफल क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। आप सभी यह सुनिश्चित करें कि मतगणना का प्रत्येक चरण लिखित प्रक्रिया के तहत पूरा किया जाए और निष्पक्षता के साथ विधानसभा निर्वाचन के परिणाम प्राप्त हो सकें। उक्ताशय के विचार बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक श्री नारायण चंद्र सरकार ने मतगणना कार्य के लिए नियोजित सभी अधिकारियों के अंतिम प्रशिक्षण के दौरान व्यक्त किए।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मतगणना में भी सभी वर्ग करें सहयोग-कलेक्टर श्री लंगेहसुरक्षा, व्यवस्थित यातायात हेतु तीन पार्किंग स्थल तैयार-एसपी श्री बंसल
कोरिया : कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने विधानसभा निर्वाचन बैकुंठपुर में 3 दिसम्बर को होने वाले मतगणना को लेकर प्रेस वार्ता लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। इस अवसर पर उपस्थित सामान्य प्रेक्षक श्री नारायण चन्द्र सरकार ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि 17 नवम्बर को हुए मतदान में जिस तरह से मीडिया ने सहयोग किया है, इसी तरह 3 दिसम्बर को भी सकारात्मक सहयोग मिलेगा। उन्होंने स्वस्थ लोकतंत्र में मीडिया को महत्वपूर्ण योगदान बताया।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : उप संचालक कृषि विभाग एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा जिले में संचालित कृषि आदान विक्रेताओं को प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान 05 अगस्त को कोमल कृषि सेवा केन्द्र - तलवापारा बैकुण्ठपुर द्वारा बिना लाइसेंस रासायनिक उर्वरकों का भंडारण/वितरण पाये जाने के फलस्वरूप अवैध रूप से भण्डारित 62 बोरी उर्वरक जिसमें यूरिया 39 बोरी, एन.पी.के. 05 बोरी, एस.एस.पी. 18 बोरी को उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 6 ए का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से जप्त कर दुकान को सील बंद कर दिया गया था।उक्त जप्त सामग्री की 06 दिसम्बर 2023 को शासन द्वारा निर्धारित मुद्रित दर नीलामी किया जाना है। उक्त कार्यवाही में इच्छुक व्यक्ति/संस्था उप संचालक कृषि कार्यालय में दोपहर 02ः00 बजे उपस्थित होकर उक्त नीलामी प्रक्रिया में भाग लेकर सामग्री क्रय कर सकते है।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर रणजीत सिंह बिष्ट ने बताया कि 07 दिसम्बर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11ः00 बजे किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर जिले के समस्त भूतपूर्व सैनिको, विधवाओं, सेवारत सैनिको एवं उनके आश्रितों को अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
आम लोगों में लोक अदालत की महत्ता हेतु चलाया जन अभियान
कोरिया : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार आगामी 16 दिसम्बर 2023 को जिला एवं सत्र न्यायालय बैकुण्ठपुर कोरिया में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बैकुण्ठपुर के सचिव, श्री विरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि 16 दिसम्बर को आयोजित नेशनल लोक अदालत में पक्षकार आपसी सहमति के साथ लंबित राजीनामा योग्य अपराधिक एवं सिविल प्रकरणों तथा विद्युत देयक, मोटर दावा प्रकरण, राजस्व न्यायालय में लम्बित पुराने तथा नये मामलों को आपसी सहमति से निराकरण करवा सकते है। श्री सिंह ने बताया कि बिजली बिल, जलकर, मकानकर आदि देयक लोक अदालत के दिन भुगतान कर प्रकरण को समाप्त भी किया जा सकता है।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
प्राप्त प्रशिक्षण व निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कार्य करें-सीईओ डॉ. चतुर्वेदी
कोरिया : बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन का मतदान 17 नवम्बर को बेहद शान्ति पूर्वक संपन्न हुआ है। बता दें 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे सभी 8 प्रत्याशियों के चुनावी परिणाम आना शुरू होगा। इसी तारतम्य में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह आज स्ट्रांग रूम बनाएं गए शासकीय रामानुज आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल, बैकुंठपुर का निरीक्षण किया साथ ही जिले के तमाम अधिकारियों, आरओ, सुरक्षा अधिकारियों मतगणना अधिकारियों, पर्यवेक्षक, माइक्रो आब्जर्वर की मौके पर बैठक भी ली।छत्तीसगढ़
Facebook