सुकमा : नक्सलियों ने अपने पूर्व साथी का अपहरण कर की हत्या, मुखबिरी का लगाया आरोप
सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में कल शाम नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या करके शव चिमलिपेंटा के पास फेंक दिया। मृतक की पहचान नागेश के रूप में हुई है जो लम्बे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय था और साल 2012 में नक्सली संगठन छोड़कर आंध्रप्रदेश चला गया था। वह कुछ समय पहले चिमलिपेंटा वापस लौटा था इसकी भनक नक्सलियों को लग गई और नक्सलियों ने उसका अपहरण करके हत्या कर दी नक्सलियों ने मृतक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।
Leave A Comment