ब्रेकिंग न्यूज़

कांकेर : ट्रक को साइड देने के चक्कर में हादसे का शिकार हुआ जवानो से भरी टाटा सूमो, 5 जवान घायल

 कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में आज शुक्रवार (5 जून) को जवानो से भरी टाटा सूमो वाहन हादसे का शिकार हो गया जिससे वाहन में सवार हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह व बिस्वकर्मा तिवारी, कांस्टेबल सागर अशाक लहरे व राशिद अहमद और एसएसबी का चालक विक्रम घायल हो गए। वाहन में कुल 5 जवान सवार थे मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक वाहन अंतागढ़ नारायणपुर मुख्य मार्ग पर गोंडबिनापाल गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ टाटा सूमो वाहन का चालक ट्रक को साइड दे रहा था। तभी उसने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे सूमो वाहन चार-पांच बार पलटी खाते हुए पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह  सिर पर गंभीर चोट आई है। उन्हें भिलाई रेफर किया गया है। बाकी जवानों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook