शासकीय कार्यों के सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 3 माह तक अवकाश पर प्रतिबंध
बलरामपुर : राज्य शासन द्वारा आगामी समय में सुशासन तिहार एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का संचालन किया जाना है। इन कार्यों के सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : राज्य शासन द्वारा आगामी समय में सुशासन तिहार एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का संचालन किया जाना है। इन कार्यों के सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु राज्य शासन ने आगामी 03 माह के लिए अवकाश पर प्रतिबंध लगाया है।
इसी क्रम में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिले में पदस्थ समस्त शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर आगामी 03 माह तक प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए है। ताकि सुशासन तिहार एवं जनगणना के सफल संचालन तथा अन्य आवश्यक शासकीय कार्यों का बेहतर संचालन किया जा सके।
जारी निर्देशों के अनुसार, कोई भी शासकीय सेवक सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति प्राप्त किए बिना अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे। बिना अनुमति के अनुपस्थित पाए जाने पर सेवा नियमों के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
आकस्मिक अवकाश की स्थिति में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को पूर्व सूचना देना अनिवार्य होगा, साथ ही अर्जित अवकाश पर जाने से पूर्व संबंधित कर्मचारी को अपने दायित्वों का प्रभार नियमानुसार अन्य अधिकारी-कर्मचारी को सौंपना सुनिश्चित करना होगा।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शासन की प्राथमिकता वाले कार्य समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण किए जा सकें।
thenewsindia@gmail.com