डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात टालने की बात क्यों कही

-ओसमंड शिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह ईरान युद्ध की वजह से मार्च के आख़िर में होने वाली चीन यात्रा को क़रीब एक महीने के लिए टालने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, हमने इसे क़रीब एक महीने के लिए टालने का अनुरोध किया है. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान युद्ध की वजह से उनका मौजूद रहना ज़रूरी है. ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच यह मुलाक़ात अभी 31 मार्च से 2 अप्रैल के बीच तय है. इससे पहले दोनों नेताओं की आमने-सामने आख़िरी मुलाक़ात पिछले साल अक्तूबर में हुई थी. ईरान युद्ध ने ट्रंप की विदेश नीति से जुड़ी दूसरी प्राथमिकताओं को पीछे छोड़ दिया है. संघर्ष के तेज़ होने और वैश्विक तेल सप्लाई में रुकावट के कारण अमेरिका में तेल की क़ीमतें बढ़ने का ख़तरा पैदा हो गया है. बीबीसी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया के लिए वॉशिंगटन में चीनी दूतावास से संपर्क किया है.(bbc.com/hindi)