ब्रेकिंग न्यूज़

 मॉस्को जा रहे एक यात्री विमान हादसे का शिकार...

रूस : रूस की राजधानी मॉस्को जा रहे एक यात्री विमान के क्रेश होने के समाचार ‎मिले हैं। मोरक्को का यह ‎विमान रविवार दोपहर अफगानिस्तान के बदख्शां में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालां‎कि शुरुआत में खबर आई थी कि यह विमान भारत का था, जो मास्को जा रहा था। ले‎किन बाद में केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि अफगानिस्तान में हादसे का शिकार विमान भारतीय नहीं है। उधर भारत सरकार के उड्डयन मंत्रालय ने भी कहा ‎कि अफगानिस्तान में एक छोटी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जो अफ्रीकी देश मोरक्को का था।


इससे पहले अफगानिस्तान के एक समाचार चैनल ने बदख्शां प्रांत के सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीउल्लाह अमीरी के हवाले से बताया था कि एक भारतीय यात्री विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ लगी तोपखाना की पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लिहाजा इस मामले की गंभीरता को देखते हुए और राहत बचाव कार्य हेतु एक टीम कुरान-वा-मुंजन जिले के तोपखाना इलाके में भेजी गई है।
 
वहीं भारत सरकार से जुड़े सूत्रों ने भी भारतीय विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर को खारिज करते हुए कहा कि भारत के सभी शेड्यूल्ड ऑपरेटर्स की फ्लाइट सुरक्षित हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिस रूट पर यह हादसा हुआ, उस पर कोई भारतीय विमान नहीं गया था। इससे साफ जा‎हिर है ‎कि वह ‎विमान भारत का नहीं है।(एजेंसी)

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook