बेलसर की बदली सूरत: मानकों पर खरा उतरा नया चेकडैम
बलरामपुर : जनपद पंचायत शंकरगढ़ के सीईओ ने जानकारी दी है कि क्षेत्र में संचालित चेकडैम निर्माण कार्य शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं तकनीकी प्राक्कलन के अनुरूप कराए जा रहे हैं।
पक्का निर्माण, सुरक्षित भविष्यः बेलसर में चेकडैम का कार्य संपन्न
बलरामपुर : जनपद पंचायत शंकरगढ़ के सीईओ ने जानकारी दी है कि क्षेत्र में संचालित चेकडैम निर्माण कार्य शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं तकनीकी प्राक्कलन के अनुरूप कराए जा रहे हैं। सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, संबंधित तकनीकी सहायकों एवं अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) द्वारा नियमित निरीक्षण एवं आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन के साथ निर्माण कार्य पूर्ण किया जा रहा है।

जनपद सीईओ ने बताया कि ग्राम पंचायत बेलसर में उदपखन नाला स्थित मुन्ना के खेत के समीप निर्माणाधीन चेकडैम का जो फोटोग्राफ प्रकाशित हुआ है, वह 25 मार्च 2026 का है। उस समय निर्माण कार्य प्रगति पर था। जनपद पंचायत सीईओ ने स्पष्ट किया कि उक्त कार्य का तकनीकी अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण किया गया है।
वर्तमान में चेकडैम का निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लिया गया है। जनपद सीईओ ने कहा कि क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा भू-जल स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से इन कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोई कमी न हो, इसके लिए विभागीय स्तर पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि सभी कार्य पारदर्शिता के साथ संपन्न हों।
thenewsindia@gmail.com