ब्रेकिंग न्यूज़

कोरिया:  जिले में ओलावृष्टि से हुई क्षति का किया गया आकलन, मुआवजा राशि की मिल रही स्वीकृति
कोरिया: कलेक्टर श्री डोमन सिंह द्वारा सभी अनुविभागों के राजस्व अधिकारियों को संबंधित अनुभागों के अंतर्गत तहसीलों में हुई बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से हुई क्षति का आंकलन करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके संबंध में प्रकरण तैयार कर क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत कराई जा रही है।
 
कलेक्टर ने बताया कि जिले की तहसील खड़गवां में फसल क्षति के 177 प्रकरण हेतु 7 लाख 53 हजार 850 रू. तथा तहसील चिरमिरी में 2 प्रकरण हेतु 7 हजार 827 रू. की क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह मकान क्षति में तहसील बैकुण्ठपुर में 359 प्रकरण हेतु 17 लाख 50 हजार 400 रू., तहसील खड़गवां में 406 प्रकरण हेतु 11 लाख 29 हजार 400 रू., और तहसील चिरमिरी में 63 प्रकरणों के लिए 1 लाख 77 हजार 700 रू. की राशि स्वीकृत की गई है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook