ब्रेकिंग न्यूज़

 कोरिया : कलेक्टर के निर्देश पर अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रमिकों के लिए जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में 87 क्वारेंटाइन सेंटर तैयार
क्वारेंटाइन सेंटरों में 223 लोगों को किया गया है क्वारेंटाइन

कोरिया 05 मई :  कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज यहां बताया कि अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रमिकों के लिए जिले के सभी विकासखंडों में पर्याप्त क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्था की गई है। जिले के सभी जनपद पंचायतों के सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में भवन चिन्हित करने हेतु निर्देशित किया गया था। रेड जोन से आने वाले लोगों के लिए अलग से क्वारेंटाइन सेंटर चिन्हित करने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

   कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि अन्य प्रदेश से आये श्रमिकों की चिकित्सकीय जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को शासन के नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है। सभी क्वारेंटाइन सेंटरों में विद्युत, पेयजल, निस्तारी हेतु जल, भोजन आदि की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। इन सेंटरों की साफ-सफाई कराकर सेनिटाइज भी करा दिया गया है।

बता दें कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में क्वारेंटाइन सेंटर बनाये गये हैं जिसमें विकासखंड खड़गवां में 15 भवनों को क्वारेंटाइन सेंटर के रूप में चिन्हित किया गया है। यहां कुल 30 लोगों को रखा गया है जिसमें 14 पुरूष एवं 16 महिलाएं हैं। विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में 07 भवनों को क्वारेंटाइन सेंटर के रूप में चिन्हित किया गया है। जहां कुल 21 लोगों में 20 पुरूष एवं 01 महिला है। विकासखंड बैकुण्ठपुर में 09 भवनों को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। जहां कुल 08 लोगों में 04 पुरूष एवं 04 महिलाएं हैं। इसी तरह विकासखंड भरतपुर में 29 भवनों को क्वारेंटाइन सेंटर के रूप में चिन्हित किया गया है। यहां कुल 148 लोगों को रखा गया है जिसमें 83 पुरूष, 64 महिलाएं एवं एक बच्चा है।

   जिले के अंतर्गत समस्त नगरीय निकायों में भी क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्था की गई है। नगर पालिक निगम चिरमिरी में 04 क्वारेंटाइन सेंटर बनाये गये हैं, जहां कुल 05 लोगों को रखा गया है। इसमें 04 पुरूष एवं 01 महिला शामिल है। 03 महिलाएं होम क्वारेंटाइन पर हैं। नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में 03 क्वारेंटाइन सेंटर बनाये गये हैं जहां कुल 07 लोगों को रखा गया है। नगर पंचायत खोंगापानी में 01 क्वारेंटाइन सेंटर है। यहां एक व्यक्ति को रखा गया है। इसी तरह नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर में 05 क्वारेंटाइन सेंटर, नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा में 06, नगर पंचायत झगराखाण्ड में 03 एवं नगर पंचायत नई लेदरी में 04 क्वारेंटाइन सेंटर बनाये गये हैं।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook