कोरिया जिले में बनाये गये क्वारंटाइन सेंटरों में लोगों के लिए विद्युत, पेयजल व निस्तारी की रखी गयी है पर्याप्त व्यवस्था - कलेक्टर
कोरिया 08 मई 2020/ कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देश अनुसार अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रमिकों के लिए जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में संबंधित अधिकारियों के द्वारा पर्याप्त क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने बताया कि अन्य प्रदेश से आये श्रमिकों की चिकित्सकीय जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को शासन के नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है। सभी क्वारेंटाइन सेंटरों में विद्युत, पेयजल, निस्तारी हेतु जल, भोजन आदि की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। इन सेंटरों की साफ-सफाई कराकर सेनिटाइज भी करा दिया गया है।
बता दें कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में क्वारेंटाइन सेंटर बनाये गये हैं। वर्तमान में विकासखंड खड़गवां में 06 भवनों को क्वारेंटाइन सेंटर के रूप में चिन्हित किया गया है। जहां 10 लोगों को रखा गया है जिसमें 08 पुरूष एवं 02 महिलाएं हैं। जनपद पंचायत खड़गवों में 71 लोगों को होम क्वारंटाइन पर भी रखा गया है जिसमें 35 पुरूष, 30 महिलाएं एवं 06 बच्चे शामिल हैं। इस तरह कुल 81 लोगों को क्वारंटाइन पर रखा गया है। विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में 10 भवनों को क्वारेंटाइन सेंटर के रूप में चिन्हित किया गया है। जहां कुल 25 लोगों में 23 पुरूष एवं 02 महिलाएं हैं। विकासखंड बैकुण्ठपुर में 12 भवनों को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। जहां कुल 17 लोगों में 09 पुरूष एवं 08 महिलाएं हैं। इसी तरह विकासखंड भरतपुर में 29 भवनों को क्वारेंटाइन सेंटर के रूप में चिन्हित किया गया है। यहां कुल 148 लोगों को रखा गया है जिसमें 83 पुरूष, 64 महिलाएं एवं एक बच्चा है।
जिले के अंतर्गत समस्त नगरीय निकायों में भी क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्था की गई है। वर्तमान स्थिति में नगर पालिक निगम चिरमिरी में 09 क्वारेंटाइन सेंटर बनाये गये हैं, जहां कुल 46 लोगों को रखा गया है। इसमें 32 पुरूष एवं 14 महिलाएं शामिल है। नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में 04 क्वारेंटाइन सेंटर बनाये गये हैं जहां कुल 37 लोगों को रखा गया है। इनमें से 08 लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर एवं 29 लोगों को होम क्वारंटाइन पर रखा गया है। नगर पंचायत खोंगापानी में 02 क्वारेंटाइन सेंटर है। यहां 12 लोगों को रखा गया है। जिनमें 09 पुरूष एवं 03 महिलाएं हैं। इसी तरह नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा में 06 क्वारेंटाइन सेंटर बनाये गये हैं जहां 09 लोगों में 07 पुरूष एवं 02 महिलाओं को रखा गया है। नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर में 05 क्वारेंटाइन सेंटर, नगर पंचायत झगराखाण्ड में 03 एवं नगर पंचायत नई लेदरी में 04 क्वारेंटाइन सेंटर बनाये गये हैं।
Leave A Comment