जशपुरनगर : क्वारंेटाईन सेंटर में 1691 श्रमिकों को रखा गया है पुरूष 1291 एवं 400 महिलाएं शामिल है
जशपुरनगर 21 मई : कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन में जषपुर जिले में विभिन्न विकासखंडों में लगभग 648 क्वारेंटाईन सेंटर बनाया गया है। जिसमें लगभग 1691 श्रमिकों एवं मजदूरों को रखा गया है। पुरूषों की संख्या 1291 एवं महिलाओं की संख्या 400 शामिल है। क्वारेंटाईन सेटर में विकसखंडवार लोगों को रखा गया है। इनमें जशपुर विकासखंड के 65 क्वारेंटाईन सेंटर में 189 लोगों को रखा गया हैं। इसी प्रकार मनोरा के 32 क्वारेंटाईन सेंटर में 94 लोगों को, दुलदुला विकासखंड के 90 क्वारेंटाईन सेंटर में 145 लोगों को, कुनकुरी विकासखंड के 153 क्वांरेंटाईन सेंटर में 184 लोगों को, फरसाबहार विकासखंड के 50 क्वारेंटाईन सेंटर में 379 लोगों को , कासंाबेल विकासखंड के 50 क्वारेंटाईन सेंटर में 195 लोगों को, पत्थलगांव विकासखंड के 105 क्वारेंटाईन सेंटर में 340 लोगों को एवं बगीचा विकासखंड के 103 क्वारेंटाईन सेंटर में 165 लोगों को रखा गया है।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर के निर्देश पर एसडीएम, जनपद सीईओ और नगरीय निकाय के अधिकारियों द्वारा क्वारेंटाईन सेंटर में पानी, बिजली, शौचालय, भोजन के साथ बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्की्रनिंग कराई जा रही है। इसके बाद 14 दिनों के क्वारेंटाईन अवधि में उन्हें रखा जा रहा है। इस दौरान मेडिकल टीम के द्वारा उनकी सतत् निगरानी की जा रही है।
Leave A Comment