जशपुरनगर : लॉकडाउन की स्थिति में स्व सहायता समूह की महिलाएं मास्क तैयार कर, बढ़ा रही है अपनी आमदनी
स्व सहायता समूह की महिलाओं को मास्क से 12 लाख रुपये की हुई आमदनी
हुई ग्रामीण क्षेत्रों की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अब तक तैयार किए 88000 से अधिक मास्क
जशपुरनगर 29 मई : कलेक्टर श्री महादेव कावरे के निर्देशन में जिले में प्रभावशील लाॅकडाउन की स्थिति में ग्रामीण स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मास्क निर्माण कर अपनी आर्थिक स्थिति में वृद्धि किया जा रहा है। बिहान के सहायक परियोजना अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार लॉक डाउन के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए इन स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मास्क बनाने का जिम्मा लिया हुआ है और बखूबी इसे तैयार करने में जूटी हुई है। इन महिलाओं द्वार घर पर रहकर ही सूती कपड़े से डबल लेयर मास्क तैयार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि जिले के समस्त विकासखंडो की ग्रामीण क्षेत्रों में बिहान कार्यक्रम से जुड़ी 51 स्व सहायता समूह की कुल 408 महिलाओं द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कपड़े से मास्क तैयार करते हुए अब तक 88550 मास्क तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इन मास्क के विक्रय से इन स्व सहायता समूह की महिलाओं को 12 लाख 580 रुपये की आमदनी हुई है। इन महिलाओं द्वारा मास्क तैयार करने पश्चात इसे पूर्ण रूप से सैनिटाइज कर स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सरकारी विभागों में सप्लाई किया जा रहा है।



उन्होंने बताया कि बताया कि प्रषासन के सहयोग से महिलाओ से मास्क तैयार कराया जा रहा है इस मास्क को अच्छी तरह से धोकर पुनः उपयोग में लाया जा सकता है। महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने इसे लाॅकडाउन के दौरान घर पर काम करते हुए बहुत ही कम दिनों में इसे तैयार किया है। इसके लिए ये महिलांए अपने घरेलू कार्यो को निपटाने के बाद दिन-रात मास्क बनाने में जुटी रही है। इस कोरोना संक्रमण के समय स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मास्क तैयार कर बेहतर कार्य किया जा रहा है। इससे महिलाओं को घर बैठे ही रोजगार मिल रहा है एवं साथ ही प्रषासन को भी मास्क की कमी नहीं हो रही है।
Leave A Comment