ब्रेकिंग न्यूज़

 जशपुरनगर : मुख्यमंत्री सहायता कोष से जिले के लिए 9 लाख की सहायता राशि आबंटित

सहायता राषि से जिले के 76 हितग्राही होंगे लाभांवित
कलेक्टर ने सर्वसंबिधत तहसीलदारों को वितरित किया सहायता राषि

जषपुरनगर 30 मई : कलेक्टर श्री महादेव कावरे द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष से आबंटित कुल 9 लाख राषि को जिले के जषपुर, मनोरा, बगीचा, कुनकुरी, कांसाबेल एवं पत्थलगांव विकासखंड के तहसील कार्यलाय के खातों मे एनएफटी अथवा आरटीजी के माध्यम से स्थानांतरण किया जा रहा है। इन 9 लाख राषि में से 4 लाख 40 हजार की राषि  जिले के जषपुर, मनोरा, बगीचा, कुनकुरी एवं कासांबेल विकासखंड के लिए एवं 4 लाख 60 हजार की राषि विकासखंड पत्थलगांव के लिए प्रदान की गई है। जिनमें विकासखंड जषपुर के लिए 2 लाख 5 हजार की राषि प्रदान किया किया गया है इसी प्रकार विकासखंड कुनकुरी के लिए 50 हजार, कासांबेल के लिए 10 हजार, बगीचा के लिए 1 लाख 45 हजार, मनोरा के लिए 30 हजार एवं विकासखंड पत्थलगांव के लिए 4 लाख 60 हजार की सहायता राषि प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री कावरे ने इस सहायता राषि को जिले के 76 पात्र हितग्राहियों को वितरण किये जाने के निर्देष दिए है। जिनमें विकासखंड जषपुर, बगीचा एवं पत्थलगांव के 23-23 हितग्राही, विकासखंड कुनकुरी एवं मनोरा के 2-2 हितग्राही एवं विकासखंड कांसाबेल के 1 हितग्राही षामिल है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook