आज शाम 4 बजे होगा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संदेश प्रसारण
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : जिले के समस्त सरकारी कार्यालयों में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संदेश प्रसारित और वाचन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण संदेश को मुख्यमंत्री कार्यालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और प्रमुख न्यूज़ चौनलों के माध्यम से जनता तक पहुँचाया जाएगा। मुख्यमंत्री अपने संदेश में राज्य की प्रगति, सरकार की प्रमुख योजनाओं।
और नीतियों के माध्यम से आम नागरिकों को हुए लाभों की जानकारी देंगे। यह प्रसारण न केवल सरकारी कर्मचारियों बल्कि आम नागरिकों के लिए भी प्रेरणादायक होगा। सभी कार्यालय प्रमुखों को यह निर्देश दिया गया है कि वे इस कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करें और कर्मचारियों को संदेश का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।
Leave A Comment