क्वारंेटाईन सेंटर में 3974 श्रमिकों को रखा गया है पुरूष 3349 एवं 625 महिलाएं शामिल है
जशपुरनगर 06 जून : कलेक्टर श्री महादेव कावरे के निर्देशन में जषपुर जिले में विभिन्न विकासखंडों में लगभग 699 क्वारेंटाईन सेंटर बनाया गया है। क्वारेंटाईन सेंटर में लगभग 3974 श्रमिकों, मजदूरों यात्रियों को रखा गया है। जिसमें पुरूषों की संख्या 3349 एवं महिलाओं की संख्य 625 शामिल है। इनमें जशपुर विकासखंड के 58 क्वारेंटाईन सेंटर में 445 लोगों को रखा गया हैं। इसी प्रकार मनोरा के 57 क्वारेंटाईन सेंटर में 276 लोगों को, दुलदुला विकासखंड के 90 क्वारेंटाईन सेंटर में 455 लोगों को, कुनकुरी विकासखंड के 153 क्वांरेंटाईन सेंटर में 468 लोगों को, फरसाबहार विकासखंड के 55 क्वारेंटाईन सेंटर में 1042 लोगों को कासंाबेल विकासखंड के 55 क्वारेंटाईन सेंटर में 411 लोगों को, पत्थलगांव विकासखंड के 128 क्वारेंटाईन सेंटर में 456 लोगों को एवं बगीचा विकासखंड के 103 क्वारेंटाईन सेंटर में 421 लोगों को रखा गया है।
Leave A Comment