जशपुरनगर : क्वारंेटाईन सेंटर में 4142 श्रमिकों को रखा गया है पुरूष 3546 एवं 596 महिलाएं शामिल है
जशपुरनगर 08 जून : कलेक्टर श्री महादेव कावरे के निर्देशन में जषपुर जिले में विभिन्न विकासखंडों में लगभग 699 क्वारेंटाईन सेंटर बनाया गया है। क्वारेंटाईन सेंटर में लगभग 4142 श्रमिकों, मजदूरों यात्रियों को रखा गया है। जिसमें पुरूषों की संख्या 3546 एवं महिलाओं की संख्य 596 शामिल है। इनमें जशपुर विकासखंड के 58 क्वारेंटाईन सेंटर में 399 लोगों को रखा गया हैं। इसी प्रकार मनोरा के 57 क्वारेंटाईन सेंटर में 251 लोगों को, दुलदुला विकासखंड के 90 क्वारेंटाईन सेंटर में 499 लोगों को, कुनकुरी विकासखंड के 153 क्वांरेंटाईन सेंटर में 502 लोगों को, फरसाबहार विकासखंड के 55 क्वारेंटाईन सेंटर में 1083 लोगों को कासंाबेल विकासखंड के 55 क्वारेंटाईन सेंटर में 440 लोगों को, पत्थलगांव विकासखंड के 128 क्वारेंटाईन सेंटर में 517 लोगों को एवं बगीचा विकासखंड के 103 क्वारेंटाईन सेंटर में 451 लोगों को रखा गया है।
Leave A Comment