ब्रेकिंग न्यूज़

कोरिया :  आवश्यकतानुरूप रोजगारमुखी व्यावसायिक शिक्षा दी जायें: कलेक्टर श्री राठौर
कोरिया 09 जून : कलेक्टर श्री एस.एन.राठौर की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रोरेट के सभा कक्ष में प्रदेश के विकासखण्ड स्तरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आई.टी.आई के साथ समन्वय करके आवश्यकतानुरूप रोजगारमुखी व्यावसायिक शिक्षा दिये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में एस.ई.सी.एल के अधिकारियों एवं उद्योगो के संचालक तथा प्रोपराईटरो को विकासखण्ड स्तरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में आई.टी.आई के साथ रोजगारमुखी व्यवसायिक शिक्षा के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी द्वारा जारी आदेश के तारतम्य में आई.टी.आई में संचालित व्यवसायों की जानकारी प्रदान की गई। उद्योेग संचालकों/प्रोपराईटरों से उनके उद्योगों में वर्तमान में वंाछित व्यवसायों की जानकारी ली गई एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने हेतु जिले की आवश्यकतानुसार व्यवसायों के प्रस्ताव प्राप्त किये गये।

बैठक में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कटगोडी द्वारा वेल्डर, कम्प्यूटर हार्डवेयर एण्ड नेटवर्क मेन्टेनेस, सोलर टेक्निशियन (इलेक्ट्रिकल), शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मनेन्द्रगढ़ द्वारा इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक (रेफ्रिजरनेशन एण्ड एयरकंडिशनर), प्लंबर, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था खड़गवां में (बिल्डिंग कॅन्शट्रकटर), टर्नर, मैकेनिक (डीजल), शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैकुण्ठपुर में मैकेनिक आॅटो इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्राॅनिक्स, सीट मेटल वर्कर, कम्प्यूटर आॅपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग अस्टिेन्ट एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भरतपुर द्वारा सीविंग टेक्नोलाॅजी, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर शुरू करने हेतु सहमति व्यक्त की गई। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के प्राचार्यो के द्वारा बताया गया कि अस्थायी लैब निर्माण, आवश्यक टूल्स एवं मशीनरी क्रय हेतु आवश्यक राशि की आवश्यकता है जिसे प्रस्ताव में सम्मिलित किया जाना है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अहिरवार, एस.ई.सी.एल बैकुण्ठपुर, चिरमिरी, हसदेव क्षेत्र के महा प्रबंधक, जिला रोजगार अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला क्रेडा अधिकारी, शासकीय आई.टी.आई के प्राचार्यगण एवं राज मोटर्स मनेन्द्रगढ़, चावड़ा इंजिनियरिंग मनेन्द्रगढ़, जय अम्बे फ्लोर मिल मनेन्द्रगढ़, बनारसी फ्रेब्रिकेटर्स चैनपुर, अमरकंटक कोल्ड स्टोरेज मनेन्द्रगढ़, श्री महामाया कोल्ड स्टोरेज मनेन्द्रगढ़, साकेत प्रोडक्टस एण्ड रोलिंग मिल प्राईवेट लिमिटेड, मालती एग्रो कृषि उपयंत्र मनेन्द्रगढ के संचालक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook