वन विभाग ने हाथी से प्रभावित परिवारों के परिजनों को दिया तत्काल 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जशपुरनगर: वनमण्डल अन्तर्गत कुनकुरी परिक्षेत्र के गिनाबहार सर्किल के बीट बंदरचुआं के ग्राम डोडा पानी में दिनांक 02.11.2025 को लगभग समय सायं 5रू30 बजे हाथी मानव द्वंद के फलस्वरूप श्री जीवन प्रकाश खलखो पिता नैनसुख खलखो उम्र 45 वर्ष, जाति-उरांव, निवास डोडापानी, तहसील- कुनकुरी, जिला-जशपुर (छ०ग०) की मृत्यु हो गई।
दिनांक 25.10.2025 से 27 नग हाथियों का दल कांसाबेल परिक्षेत्र से कुनकुरी परिक्षेत्र के बंदरचुआं परिसर के कक्ष क्रमांक 1065 में विचरणरत था। दिनांक 01.11.2025 को रात्रि में बंदरचुआं परिसर के कुनकुरी परिसर के कक्ष क्रमांक आर.एफ. 1168 में विचरणरत् था। उक्त दल का 01 नग हाथी बंदरचुआं में ही दल से बिछड़कर विचरणरत तथा 26 नग हाथी कुनकुरी के लोटापानी परिसर में है। बिछड़ा हुआ 01 नग हाथी जो दिनांक 02.11.2025 को ग्राम डाडपानी में ढोढीबहार, डोडापानी, हर्राडांड मार्ग पर राजस्व क्षेत्र के रोड़ कास करते समय अचानक डोडापानी निवासी जीवन प्रकाश खलखो पिता नैन सुख खलखो उम्र 45 वर्ष का जंगली हाथी से आमना-सामना होने के कारण हाथी द्वारा कुचलकर मृत कर दिया गया। विगत 06-07 दिनों से अधिकारी कर्मचारी एवं आर.आर.टी. टीम द्वारा लगातार गस्ती कर क्षेत्र में हाथी विचरण की मुनादि किया जाता रहा है, उक्त मृत व्यक्ति प्रतिदिन उसी रोड़ से मवेशी के लिए शाम के समय चारा लेकर घर आता था। इसे भी कर्मचारियों द्वारा समझाईश दिया गया था। परंतु अज्ञानतावश हाथी से आमना सामना हो गया, जिससे जनहानि की घटना घटित हुआ।
वन अमला एवं पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृतक के पिता श्री नैनसुख खलखो को तात्कालिक सहायता राशि रूपये 25000/- प्रदान किया गया है।


.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)












Leave A Comment