कोरिया जिले में अब तक 440.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज
कोरिया 21 जुलाई 2020 : चालू मानसून के दौरान जिले के सभी तहसील में आज सबेरे समाप्त 24 घण्टे के दौरान 12.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 16.6 मिमी वर्षा मनेन्द्रगढ एवं चिरमिरी तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में एक जून से अब तक 440.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि 01 जून 2020 से 21 जुलाई 2020 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 484.8, सोनहत तहसील में 537.9, मनेन्द्रगढ़ तहसील में 400.3, खड़गवां तहसील में 338.0, चिरमिरी तहसील में 397.7 और भरतपुर तहसील में 481.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
Leave A Comment