ब्रेकिंग न्यूज़

 त्रिपुरा में बिप्लब कुमार देब का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा...
त्रिपुरा : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। देब ने राज्यपाल सत्यदेब नारायण आर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बिप्लव कुमार के इस्तीफा देने के बाद अब भाजपा विधायक दल का नया नेता का चुना जाएगा। आज ही शाम 5 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बीजेपी के पर्यवेक्षक के तौर पर भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े भी बैठक में शामिल होने पहुंच गए हैं। बैठक के बाद त्रिपुरा के नए सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा।

भाजपा नेता बिप्लब कुमार देब करीब चार साल त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे। त्रिपुरा में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को शानदार जीत मिली थी, जिसके बाद देब को मुख्यमंत्री बनाया गया था।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook