बलरामपुर : छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे ग्रामीणों ने शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने में दिखाई उत्सुकता
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा'
जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी, निःशुल्क पत्र-पत्रिकाओं का किया गया वितरण
बलरामपुर : छायाचित्र प्रदर्शनी तथा सूचना शिविर में नरवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, गोधन न्याय योजना, हाट-बाजार क्लिनिक योजना के साथ-साथ शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही है।

यह कहना है विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम सरना निवासी बचनू राम का, जो ग्राम महेवा के साप्ताहिक हाट बाजार में जरूरत के समान की खरीदी करने पहुंचे थे।
बचनू राम ने कहा कि शिविर में आमजनो को महत्वपूर्ण जानकारी मिलने के साथ-साथ जिले के विकास कार्यों के बारे में भी पता चल रहा है। ज्ञात है कि जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासन के योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी देने हेतु समस्त विकासखण्डों में छायाचित्र प्रदर्शनी सह सूचना शिविर आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में जनसम्पर्क विभाग द्वारा सीमावर्ती विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम महेवा के साप्ताहिक हाट-बाजार में प्रदेश सरकार के विगत दो वर्षों की उपलब्धियों, महत्वकांक्षी योजनाओं तथा जिले में हुए विकास कार्यों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन किया गया।
जहां ग्रामीणों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासकीय योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणाों को निःशुल्क पत्र-पत्रिकाओं का वितरण किया गया। ग्राम पंडरी के भगवान दास ने भी छायाचित्र प्रदर्शनी को जनोपयोगी तथा पत्र-पत्रिकाओं को लोगों की जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शासन के विकास कार्य तथा योजनाओं की जानकारी छाया चित्र प्रदर्शनी के द्वारा आम लोगांे तक पहुंचाना एक सहरानीय पहल है।
Leave A Comment