ब्रेकिंग न्यूज़

बलरामपुर : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का किया गया आयोजन

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा'


कार्यक्रम में शामिल होकर महिला जनप्रतिनिधियों ने रखे अपने विचार  

बलरामपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, बलरामपुर के द्वारा मुख्यालय स्थित बाजारपारा ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
No description available.
 
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही उन्नत कृषि द्वारा पोषण आहार की प्राप्ति के बारे में महिलाओं को बताया गया।

“सही पोषण देश रोशन“ विषय पर कृषि विज्ञान केंद्र, बलरामपुर द्वारा महिलाओं को सही पोषण के प्रति जागरूक किया गया तथा महिलाओं के अधिकारों के विधिक प्रावधान एवं सखी वन स्टाॅप सेंटर में प्रदत्त सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
 
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत की अध्यक्ष सुश्री निशा नेताम तथा जिला पंचायत के महिला सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं को संबोधित किया गया।

जिला पंचायत के अध्यक्ष सुश्री निशा नेताम ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में महिलाओं को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है लेकिन अपनी क्षमता के बल पर हर कठिनाई का डटकर मुकाबला करते हुए महिलाओं ने खुद का साबित किया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और इसके लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण माध्यम है। महिलाओं में क्षमता की कोई कमी नहीं है अवसर मिलने पर वह अपने आप को बखूबी साबित कर सकती है।

जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा ने कहा कि महिलाओं ने हर चुनौती का सामना करते हुए समाज में खुद को स्थापित किया है और सम्मान की प्राप्ति की है, लेकिन अभी और लंबा रास्ता तय करना है। प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी क्षमता से नये आयाम गढ़े हैं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर वे निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

इस दौरान जिला पंचायत के सदस्य श्रीमती गीता सोन्हा ने उपस्थित महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरा विश्व महिला दिवस मना रहा है, जो प्रशंसनीय है।
 
लेकिन हमे महिलाओं के प्रति हो रहे हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा को रोकने में अपनी भूमिका निभानी होगी, यह नहीं भूलना चाहिए।
 
सामाजिक कुरीतियों को अंत करने में हम सभी को साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने शिक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए महिलाओं को शिक्षित करने की दिशा में प्रयास करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पुष्पा नेताम, हीरामनी निकुंज, विजेता तिर्की, प्रभात बेला मरकाम, पूर्णिमा पैंकरा, श्री विनोद जायसवाल, श्री राजेश यादव, श्री रामचरितर सोनवानी, जनपद पंचायत बलरामपुर के अध्यक्ष श्री विनय पैंकरा, उपाध्यक्ष श्री भानू प्रकाश दीक्षित, अपर कलेक्टर श्री विजय कुमार कुजूर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री जे. आर प्रधान, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook