बलरामपुर : जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न
'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा'
अनुसूचित जाति एवं जनजाति राहत योजना अंतर्गत 30 लाख की राहत राशि स्वीकृत
बलरामपुर : अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) 1995 के तहत् जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक अपर कलेक्टर श्री विजय कुमार कुजूर की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत् पुलिस अधीक्षक से प्राप्त 18 प्रकरणों पर नियमानुसार राहत राशि की स्वीकृति प्रदान करने तथा अध्यक्ष की अनुमति पर अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

सहायक आयुक्त आदिवासी के द्वारा क्रमानुसार प्रकरणों की जानकारी दी गई। अपर कलेक्टर एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कतलम सहित समिति के सदस्यों ने 18 प्रकरणों पर चर्चा करते हुए 30 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की। उप पुलिस अधीक्षक श्री कतलम ने कहा कि जाति प्रमाण प्रत्र के आभाव में प्रकरणों के निराकरण में बिलंब होती है।
बैठक में न्यायालय में लंबित प्रकरणों पर चर्चा की गयी अपर कलेक्टर, उप पुलिस अधीक्षक एवं सभी सदस्यों ने शेष लंबित प्रकरणों को भी शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। बैठक में विशेष लोक अभियोजक धरमा सिंह, उप संचालक लोक अभियोजन श्री मनोज कुमार चतुर्वेदी, श्री जोनकुश कुम्हारिया पदेन सदस्य, जिला पंचायत सदस्य श्री रामचरित सोनवानी पदेन सदस्य, श्रीमती उदेश्वरी पैकरा, श्रीमती गीता देवी एवं विधायक प्रतिनिधि सामरी विधानसभा श्री अशोक सिंह उपस्थित थे।
Leave A Comment