अन्य राज्यों मे लॉकडाउन हुए जिले के 741 श्रमिकों के खातों मे 2 लाख चार सौ रूपये ऑनलाइन पेमेंट
बेमेतरा 03 अप्रैल 2020:-जिला बेमेतरा अंतर्गत कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम हेतु छ.ग. शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार अन्य राज्य एवं अन्य जिले से आगंतुक श्रमिको के लिए आवश्यक मूलभुत सुविधा (राहत शिविर, पानी एवं खाने की व्यवस्था, मेडिकल जांच इत्यादि) की व्यवस्था जिला मुख्यालय में किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री शिव अनंत तायल ने बताया की जिला प्रशासन के पहल और विभिन्न दान-दाताओं के माध्यम से प्राप्त राशि को एकत्रित किया गया है। जिला बेमेतरा से संबंधित श्रमिक जो कि अन्य राज्यों में पलायन हुए है। लाॅक डाउन होने के कारण छ.ग. आने में असमर्थ है, उनके लिए विभिन्न स्तरों जैसे पे्रस, सोशल मिडिया, जन प्रतिनिधी, टोल फ्री नंबर से प्राप्त जानकारी के आधार पर विभिन्न श्रमिकों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाकर उनके स्वास्थ्य एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी लिया गया। अन्य राज्यों में निवासरत श्रमिकों से बैंक खाता संबंधी जानकारी एकत्रित किया जाकर 741 श्रमिको को 124 श्रमिक खातों के माध्यम से को कुल राशि- 200400 (दो लाख चार सौ रुपए) (एनईएफटी) NIFT के माध्यम से भुगतान किया गया।
जिला प्रशासन अन्य राज्यों के श्रमिकों से निरंतर संपर्क स्थापित कर उनके कल्याण हेतु प्रयासरत है। कोई भी श्रमिक हमारे राज्य के भीतर या बाहर वर्तमान स्थितियों के परिपेक्ष्य में किसी भी प्रकार की समस्या में होने पर जिला हेल्पलाईन नंबर - 07824222103 एवं श्रम विभाग के जिला बेमेतरा के हेल्पलाईन नंबर - 7247679978 एवं 9977937722 पर संपर्क किया जा सकता है।
समा.क्र.11
Leave A Comment