ब्रेकिंग न्यूज़

 संकाटापन श्रमिकों के लिए जिला प्रशासन की सहायता राशि
बेमेतरा :- जिला प्रशासन के माध्यम से कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमंण के कारण अन्य राज्यों में जैसे पुणे (महाराष्ट), कानपुर, लखनउ (उत्तर प्रदेश), हैदराबाद (तेलंगाना) एवं अन्य प्रदेशों में फसे हुए श्रमिकों को सहायता हेतु राज्य हेल्प लाइन, जिला हेल्प लाइन एवं जिला प्रशासन के माध्यम से जानकारी जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ है। लाॅक डाउन होने के कारण अपने गृहगांव आने में असमर्थ एवं बंद की स्थिति में खाने पीने की व्यवस्था नही होने के कारण सहायता हेतु जिला बेमेतरा के 2172 श्रमिकों के खातों में एन.ई.एफ.टी.के माध्यम से दिनांक 31 मार्च 2020 से 6 अप्रैल तक सहायता राशि 6,57,600/- रूपये जिला प्रशासन की ओर से प्रदाय किया गया है। विभिन्न दान-दाताओं के माध्यम से एकत्रित किये गये राशि सहयोग हेतु से जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रदाय किया जा रहा है।
 
 विभिन्न राज्यों में फसे हुए श्रमिकों के वर्तमान स्थिति का आकलन कर कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल के द्वारा द्वितीय किश्त जारी किये जाने के निर्देश श्रम विभाग को दिया गया। आज दिनांक 7 अप्रैल 2020 को कलेक्टर की अनुसंशा के आधार पर पूर्व में भेजे गए श्रमिकों को द्वितीय किश्त के रूप में कुल 1488 श्रमिकों को राशि 437000/-  रूपये की राशि जारी किया गया। इस प्रकार अब तक कुल 10,94,600/- सहयोग राशि प्रदाय किया जा चुका है। तद संबंध में विभिन्न श्रमिकों द्वारा जिला प्रशासन एवं दान दाताओं का आभार व्यक्त किया जा रहा है। साथ ही श्रमिकों को उनके दैनिक जीवन यापन हेतु इन परिस्थितियों में जिला प्रशा
सन द्वारा जारी की गई राशि से विशेष सहयोग मिला।
समा.क्र. 31
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook