महासमुंद : श्रम विभाग द्वारा जारी किया हेल्प लाईन नम्बर
महासमुंद 03 मई : छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के हेल्पलाईन नम्बर संबंधित सूचना जारी किया गया हैं। देश एवं प्रदेश के विभिन्न स्थानों से लगातार फोन काफी संख्या में आ रहे हैं। हेल्पलाइन नंबरों के लगातार व्यस्तता को देखते हुए वर्तमान में 03 हेल्पलाईन नंबर को बढ़ाकर 07 कर दी गई है, जो कि 30 लाईनों के साथ संचालित होगी। यह सभी नंबर सभी राज्यों के लिए उपलब्ध रहेगी। सभी राज्यों के लिए (24×7) स्टेट हेल्पलाइन नंबर (1).0771-2443809 (2). 91098-49992 (3). 75878-21800 (4). 75878-22800 (5). 96858-50444 (6). 91092-83986 एवं (7). 88277-73986 हैं। सीमित अवधि के लिए (प्रातः 9.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक) हेल्पलाइन नंबर उत्तरप्रदेश (75878-21800), (96858-50444), दिल्ली और हरियाणा (74772-13986), बिहार (88199-53807), पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्य (83494-68006). हैं।
Leave A Comment