दुर्ग : निगम कार्यालय खुलने को लेकर दफ्तर सहित परिसर को पूरी तरह किया गया सेनेटाइज
दुर्ग 03 मई : निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने निगम के समस्त विभागीय अधिकारियों को शासन द्वारा जारी किए गए निर्देश के परिपालन में कार्यालय खोलने को लेकर बेहतर व्यवस्था बनाने निर्देशित किए है। नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्यालय सहित जोन कार्यालयों में दिनांक 4 मई 2020 से लोगों की आवाजाही शुरू हो सकती है जिसको देखते हुए विभागीय कार्यालयों को सैनिटाइज करने का कार्य किया गया। निगम मुख्यालय में सभी तरह के कार्य को शासन के आदेशानुसार शुरू किया जा रहा है जिसमें विभागवार केवल एक तिहाई अधिकारी/कर्मचारी ही कार्य करेंगे जिसके लिए विभागीय रोस्टर तैयार किया जा रहा है।

निगम के सभी विभागों के कुर्सी, टेबल, द्वार सहित बार-बार छुए जाने वाले वस्तुओं को सेनेटाइज किया गया। इसके अलावा सभी विभागों की सघन रूप से साफ-सफाई कराई गई है। विभिन्न कार्य के लिए निगम परिसर में आने वाले लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा। भिलाई निगम में जलकर, संपत्तिकर, विभिन्न टैक्स, आवेदन, जन्म मृत्यु पत्र तथा अन्य तरह के कार्यों के लिए आने वाले लोगों के लिए निगम प्रशासन द्वारा हैन्डवाश की व्यवस्था होगी।


कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु निगम मुख्यालय सहित जोन कार्यालय को पूरी तरह से सेनेटाइज किया जा रहा है। कार्यालय खुलने पर लोगों की आवाजाही बढ़ेगी जिसे देखते हुए सोशल डिस्टेंस पालन कराने जरूरी व्यवस्थाएं बनाई जा रही है। भिलाई निगम मुख्यालय के अलावा सभी जोन कार्यालयों में विशेष साफ-सफाई के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी विभागों में हैन्ड स्प्रे से सोडियम हाइपोक्लोरिड के घोल को टेबल, कुर्सी, दरवाजों के हैंडलों पर छिड़काव कर सेनेटाइज करने का कार्य कर रहे हैं।
Leave A Comment