ब्रेकिंग न्यूज़

 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम बलरामपुर में किया गया जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

बलरामपुर : जिला स्तरीय 31 वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का प्रेजेंटेशन कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में 02 एवं 03 नवंबर 2023 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में सम्पन्न हुआ। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के द्वारा निर्धारित मुख्य कथानक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए परितंत्र को समझना के अंतर्गत पांच उप विषय पर स्कूली बच्चों ने स्थानीय समस्याओं पर आधारित लघु शोध प्रस्तुत किया। गौरतलब है कि वैज्ञानिक विधि का उपयोग करते हुए आसपास के स्थानीय एवं पर्यावरण समस्याओं के समाधान का विकल्प खोजने की क्षमता विकसित करने के लिए यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
 
जिले के कुल 76 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुति दी। सीनियर ग्रुप से प्रथम स्थान कुमारी प्राची गुप्ता सेजेस अंग्रेजी माध्यम रामानुजगंज की टीम ने पशुओं में होने वाले लम्पी वायरस पर गाइड शिक्षक सुश्री अर्चना मिश्रा के निर्देशन में प्रस्तुत किया। इन्होंनें रामानुजगंज कंचन नगर, कनकपुर, कमलपुर, पुरानडीह, का सर्वे कर पालतु पशुओं गाय-बैल मे होने वाली बीमारी का सर्वे कर पशुपालन विभाग से जानकारी प्राप्त कर पशुधन की क्षति को रोकने के लिए स्थानीय समाज में जन जागरूकता लाकर उत्कृष्ट कार्य किया। द्वितीय स्थान सूरज कुमार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरता ने मार्गदर्शन शिक्षक श्री भागवत साहु के निर्देश मे ग्राम मुरका, केरता, मानिकपुर के वनों के सिकुडे क्षेत्रफल का विश्लेषणात्मक अध्ययन तथा वन विभाग के अधिकारियों के सहयोग से वन के पारिस्थ्तििकी तंत्र को कैसे सुरक्षित रखंे इस पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook