ब्रेकिंग न्यूज़

 जिले में अब तक 13807.20 क्विंटल धान की खरीदी

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

बलरामपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 01 नवम्बर 2023 से प्रारंभ हो गया है। किसानों से धान की खरीदी करने के लिए 49 सहकारी समितियों के अंतर्गत 49 धान उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। चालू सीजन में धान बेचने के लिए 48259 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।
 
इसी तारतम्य में जिले में अब तक 26 समितियों में 296 किसानों से कुल 13807.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है, जिसमें धान खरीदी केन्द्र कपिलदेवपुर में 364.80, बादा में 122.80, कुसमी में 416.80, कामेश्वरनगर में 39.20, गोपालपुर में 110.80, भेंडरी में 60, चांदो में 1107.20, जमड़ी में 1207.60, डीपाडीह में 134.40, त्रिकुण्डा में 54, बगरा में 394, डौरा में 908.80, बरतीकला में 1711.20, बरदर में 979.20, बरियों में 805.60, बलरामपुर में 83.20, बसंतपुर में 538.80, भुलसीकला में 74.80, महाराजगंज में 440, विजयनगर में 148.40, राजपुर मे 1979.20, रामनगर में 1253.20, वाड्रफनगर में 89.20, स्याही में 163.60, विरेन्द्रनगर में 591.60 एवं सामरी में 28.80 क्विंटल धान किसानों से खरीदी की गयी है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook